शिक्षको ने जिला शिक्षा अधिकारी चौहान को ज्ञापन सौंपा

डीपी न्यूज नेटवर्क,मावली,ओमप्रकाश सोनी । कस्बे से राजस्थान शिक्षक संघ (अंबेडकर) के प्रदेश शिक्षक नेता सुरेश कुमार देशबंधु के सानिध्य मे संयुक्त निदेशक महोदय उदयपुर संभाग के अधिकारी अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी डॉक्टर नरेंद्र कुमार टांक सुभाष चंद्र गुप्ता माध्यमिक जिला शिक्षा अधिकारी लोकेश भारती, मुरली चौबीसा प्रारंभिक जिला शिक्षा अधिकारी ननिहाल सिंह चौहान को ज्ञापन सौंपा । प्रतिनिधि मंडल द्वारा निदेशक माध्यमिक शिक्षा राजस्थान बीकानेर आई ए एस अधिकारी सीताराम जाट के परिवेदना निस्तारण आदेश का राजस्थान शिक्षक संघ अंबेडकर द्वारा आभार व्यक्त किया गया।और जिला अध्यक्ष ओम प्रकाश मेघवाल ने ज्ञापन के अनुसार बताया कि गत दिनों जो अधिशेष शिक्षकों की सूचियां जारी नहीं की गई और काउंसलिंग प्रक्रिया नहीं की गई तो अब शिक्षा विभाग द्वारा अधिशेष शिक्षकों का परिवेदना द्वारा निस्तारण किया जाए।इस दौरान दिनेश चंद्र नलवाया, ललित पुरबिया, शंभू मीणा, कमलाराम कटारा, किरण चंदेरिया, गौतम लाल मीणा, जगदीश गमार, भरत शर्मा, मीनाक्षी, हीरा लाल सोलकी, प्रभु लाल मेघवाल, लक्ष्मण लाल मीणा आदि शिक्षक उपस्थित हुए।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!