मावली : अज्ञात वाहन की टक्कर से सहायक शिक्षिका की मौत

डीपी न्यूज नेटवर्क,मावली,ओमप्रकाश सोनी । उपखंड क्षेत्र के घासा थाना क्षेत्र के छोटी खेड़ी की शिक्षिका की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गई। मृतका के पति मांगीलाल जोशी ने रिपोर्ट दी जिसमें बताया कि उसकी पत्नी दुर्गा पालीवाल 38 वर्षीय निवासी छोटी खेड़ी की महुडा के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में पंचायत शिक्षक के पद पर कार्यरत थी मंगलवार की सुबह विद्यालय जाते समय अज्ञात वाहन की टक्कर से गम्भीर घायल हो गई। सूचना मिलने पर परिवारजन मौके पर पहुंचकर घायलावस्था में पलाना के अस्पताल पहुंचाया वहां से मावली अस्पताल रेफर कर दिया जहां पर डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। इधर परिवारजनों का रो-रो कर बुरा हाल हुआ। मृतका के दो बच्चे हैं एक लड़का और एक लड़की है मृतका की आर्थिक स्थिति भी सही नहीं है। पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सुपुर्द किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

1
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!