विश्व दिव्यांग दिवस पर चौबीसा को मिला दिव्यांग रत्न सम्मान

डीपी न्यूज नेटवर्क,भिंडर,कन्हैयालाल मेनारिया । स्थानीय महात्मा गांधी इंग्लिश मिडियम स्कूल मदनपुरा भीण्डर में प्रधानाचार्य जगदीश मेघवाल एवं मुख्य अतिथि अनिल स्वर्णकार के मुख्य आतिथ्य में विश्व दिव्यांग दिवस पर दिव्यांग शिक्षक श्री अम्बा लाल चौबीसा सावन को आदिब्रह्मा आदिनाथ फाउंडेशन भीण्डर द्वारा दिव्यांग रत्न से नवाजा गया । श्री चौबीसा को उनके शैक्षणिक उन्नयन सामाजिक जन जागरण, पर्यावरण संरक्षण तथा स्वच्छता अभियान में सहयोग प्रदान करने पर आदिब्रह्मा आदिनाथ फाउंडेशन भीण्डर ने दिव्यांग रत्न सम्मान प्रदान किया। इस अवसर पर फाउंडेशन के निदेशक अनिल स्वर्णकार ने सभी शिक्षकों का भी सम्मान कर बहुमान किया तथा विद्यालय के छात्र छात्राओं को पेन पेंसिल बिस्किट तथा पांच बालकों को स्वेटर वितरित कर पुण्य लाभ अर्जित किया। इस अवसर पर शिक्षक राजेश्वर चौबीसा, नरेश चौबीसा, जगदीश मेनारिया, रणबीर सिंह, सीमा सोनी उपस्थित थे । कार्यक्रम का संचालन अम्बा लाल चौबीसा सावन ने किया।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!