भारत विकास परिषद द्वारा गुरु वंदन छात्र अभिनंदन बामणिया में संपन्न 

डीपी न्यूज नेटवर्क,बांसड़ा,कन्हैयालाल मेनारिया। भारत विकास परिषद शाखा भिंडर द्वारा राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय बामणिया में गुरु वंदन छात्र अभिनंदन कार्यक्रम आयोजित किया गया गुरूवंदन छात्र अभिनन्दन प्रभारी ओम प्रकाश धर्मावत ने बताया कि कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय संस्था प्रधान विजय लाल मेनारिया मुख्य अतिथि समाज सेवी देवराम व्यास बांसड़ा विशिष्ट अतिथि प्रांतीय प्रकल्प प्रभारी इन्द्र लाल फान्दोत smc अध्यक्ष भंवर लाल पालीवाल सचिव बाल मुकुंद मन्दावत सह सचिव श्याम लाल चौबीसा गोशाला, विधायक प्रतिनिधि गिरधारी लाल पालीवाल गुरुवंदन प्रभारी ओम प्रकाश धर्मावत, मुख्य अतिथि देवराम व्यास ने बताया कि हम सबको परिषद ने सामाजिक कार्यों में जोड़कर हमारे भाग्य का उदय करवा रहे हैं हम अपने आप को शोभाग्य शाली मानते हैं

प्रांतीय प्रकल्प प्रभारी इंद्रलाल फांदोत ने अपने संबोधन में कहा कि परिषद द्वारा समाज मैं बालकों को संस्कार के माध्यम से अग्रिम पंक्ति में लाने का एक अच्छा प्रयास किया जा रहा है यह एक अंतरराष्ट्रीय संगठन है जो सामाजिक सरोकार के कार्य कर रहा है। इस अवसर पर विद्यालय परिवार द्वारा भारत विकास परिषद परिवार के माध्यम से गुना कारपेट पौधा लगाने का पुण्य कार्य कर वृक्षारोपण विद्यालय परिसर में किया गया,एवंपरिषद की ओर से स्थानीय विद्यालय के श्रेष्ठ अध्यापक दलीप कुमार,पवन कुमार का एवं होनहार विद्यार्थी भरत पालीवाल ,दिव्या मेघवाल का तिलक, ओपरना, मोमेंटो,श्री फल एवं पेन देकर अभिनंदन किया साथ ही विद्यालय के सभी गुरुजनों का ओपरना,श्री फल,तिलक से एवं सभी 115 बच्चों का अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम का संचालन अध्यापक दलीपकुमार ने किया संस्था प्रधान विजय लाल मेनारिया ने परिषद का आभार व्यक्त किया कि आप द्वारा जो कार्य किया गया हम सभी भाग्यशाली है निश्चित रूप से ऐसे कार्यक्रम आयोजित होते रहे जिस विद्यालय के बालकों का सर्वांगीण विकास हो सके सचिव बाल मुकुंद मन्दावत ने गुरु जनो को नित्य अध्ययन कर बच्चों को पढ़ाने का आव्हान किया प्रभारी ओमप्रकाश धर्मावत ने विद्यालय परिवार का कार्यक्रम सफल अयोजित होने पर विद्यालय का आभार व्यक्त किया मुख्य अतिथि देवाराम व्यास ने भारत विकास परिषद को 2100रुपया सेवा कार्य हेतु सहयोग किया एवं ओम प्रकाश धर्मावत ने 1100 रुपए स्थानीय विद्यालय में प्रदान किए सभी परिषद के दायित्व धारीयो का मोठड़ा तिलक एवं ओपरना से विद्यालय परिवार द्वाराअभिनंदन किया

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!