उदयपुर में सहपाठी को डरा-धमकाकर घर से ज़ेवर मंगाकर हड़पने का मामला, दो नाबालिगों पर केस
उदयपुर,डीपी न्यूज नेटवर्क । शहर के हिरणमगरी थाना क्षेत्र में एक महिला ने बेटे के दो सहपाठियों के खिलाफ बेटे को धमकाने और घर से सोने-चांदी के जेवर मंगवा कर हड़पने का केस दर्ज कराया है। सेक्टर-5 क्षेत्र की महिला ने रिपोर्ट दी कि उनका बेटा निजी स्कूल में पढ़ता है। गत 3 दिसंबर को उसने बताया कि सहपाठी दो छात्र घर से गहने लाने के लिए धमकाते हैं। नहीं लाने पर मारपीट की धमकी दी। बार-बार धमकाने पर बेटे ने 11 से 25 नवंबर के बीच एक मंगलसूत्र, सोने की दो चेन, कान के टॉप्स और एक अंगूठी ले जाकर दोनों को दे दिए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
