लोकसभा में रेल संशोधन विधेयक के समर्थन में बोले सासंद मन्नालाल रावत : उदयपुर से इंदौर सूरत तक चले वन्दे भारत ट्रेन,असावरा-जयपुर ट्रेन का नाम मानगढ धाम एक्सप्रेस हो

उदयपुर,डीपी न्यूज नेटवर्क । झारखंड जैसे राज्य में 12 वंदे भारत ट्रेन चल रही है और राजस्थान में चार ही। ऐसे में राजस्थान में वंदे भारत की संख्या बढ़ाते हुए उदयपुर से इंदौर और सूरत तक भी इसकी शुरूआत की जाए। यह बात उदयपुर लोकसभा सांसद डा. मन्नालाल रावत ने लोकसभा में रेल संशोधन विधेयक के समर्थन में बोलते हुए कही। रावत ने कहा कि असावरा से डूंगरपुर-उदयपुर होकर जयपुर तक चलने वाली ट्रेन का नाम बदलकर मानगढ धाम एक्सप्रेस किया जाए।

उन्होंने कहा कि यह वर्ष जनजाति गौरव वर्ष के नाम से मनाया जा रहा है और साथ ही भगवान बिरसा मुंडा के 150वीं को लेकर कई कार्यक्रम भी चल रहे हैं। इसी के मद्देनजर इस ट्रेन का नाम मानगढ धाम एक्सप्रेस किया जाना चाहिए। इससे इस मेवाड-वागड़ के जनजाति बहुल क्षेत्र को गौरव प्राप्त होगा। सांसद रावत ने रतलाम-डूंगरपुर रेल खंड परियोजना का काम फिर से शुरु करने पर रेलमंत्री का आभार जताया और कहा कि यह परियोजना आदिवासी क्षेत्र के लिए अति महत्वपूर्ण है। उन्होंने रेलमंत्री का इस बात के लिए भी आभार जताया।

इससे पूर्व सांसद रावत ने कहा कि शामलाजी से हिम्मतनगर तक के ट्रेक का इलेक्ट्रिफिकेशन का कार्य पूरा हो चुका है, इसलिए दक्षिण भारत से आने वाली कई ट्रेनें जिनका अहमदाबाद में स्टॉपेज रहता है उनका उदयपुर तक विस्तार करने से हजारों लोगों को इसका सीधा लाभ मिल सकेगा। इसी के साथ उदयपुर को भी दक्षिण भारत से जोडा जा सकेगा।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!