मारपीट करने पर दो युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार।
डीपी न्यूज नेटवर्क,मावली,ओमप्रकाश सोनी । थाना क्षेत्र के बडियार में एक व्यक्ति ने पिता पुत्र के खिलाफ मारपीट करने का मामला दर्ज कराया।मावली थाना अधिकारी रमेश कविया ने बताया कि बडियार निवासी राजकुमार पिता सुंदरलाल जैन ने मामला दर्ज कराया की वह बडियार के बस स्टैंड पर खड़ा था पीछे से हेमंत पिता त्रिलोक चंद्र जाट ने मोटरसाइकिल से टक्कर मार कर नीचे गिरा कर मारपीट करने से राजकुमार घायल हो गया। घायलाअवस्था में मावली थाने में पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज करवाई जिस पर थानाअधिकारी ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
