प्राथमिक जिला स्तर खेलकूद प्रतियोगिता का समापन।

डीपी न्यूज नेटवर्क,मावली,ओमप्रकाश सोनी । फतहनगर क्षेत्र के ग्राम पंचायत खरताना के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय धनेरिया मे अंडर 11 वर्षीय छात्र छात्रा प्राथमिक विद्यालय खेल कूद एव सांस्कृतिक प्रतियोगितता कार्यक्रम का मंगलवार को समापन समारोह आयोजित हुआ।जिसमें मुख्य अतिथि मावली प्रधान नरेन्द्र चंडालिया, राजेंद्र गोखरू, अशोक वैष्णव, श्याम लाल आमेटा, सरपंच लक्ष्मी कुंवर पूर्व सरपंच गोपाल सिंह झाला की अध्यक्षता में प्रतियोगिता का समापन समारोह आयोजित हुआ। सर्वप्रथम मां सरस्वती के दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत हुई। अतिथियों का मेवाड़ी पगड़ी ओपरना ओढ़ाकर स्वागत किया। प्रतियोगिता में प्रथम द्वितीय आने वाले को पारितोषिक वितरण किए गए।इस दौरान प्रधानाचार्य शिव शंकर आमेटा, शिक्षक नेता सुरेश कुमार देशबंधु, निर्णायक रेफरी प्रवीण जैन, नरेंद्र कुमार आमेटा आदि उपस्थित रहे।

1
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!