मावली बागोलिया बांध के नहर बनाने का टेंडर जारी किया।
डीपी न्यूज नेटवर्क,मावली,ओमप्रकाश सोनी । चित्तौड़ संसदीय क्षेत्र की मावली विधानसभा मैं बहू प्रतिक्षित बागोलिया बांध को भरने के लिए उदय सागर बांध से नहर बनाने के कार्य का टेंडर जारी किया। बागोलिया बांध को भरने के लिए 30.6 किलोमीटर की उदय सागर बांध से बागोलिया बांध तक नहर बनाये जाने के लिए 153 करोड़ रूपए की निविदा जल संसाधन विभाग के द्वारा जारी की गई। बागोलिया बांध भरने से मावली व आसपास के क्षेत्र के सैकड़ो गांव को प्रत्यक्ष एवं परोक्ष रूप से पेयजल एवं सिंचाई के लिए पानी उपलब्ध हो जाएगा।
