खेमपुर में बच्चों के लिए कृष्ण -भोग का आयोजन किया

डीपी न्यूज नेटवर्क,मावली,ओमप्रकाश सोनी । उपखंड क्षेत्र के खेमपुर गांव के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मे अध्यनरत सभी बच्चों के लिए कृष्ण भोग का आयोजन किया गया। प्रधानाचार्य जगदीश चंद्र पालीवाल ने बताया कि विद्यालय से सेवानिवृत होने वाले वरिष्ठ अध्यापक दिनेश चंद्र आमेटा के द्वारा दो विद्यालयों राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय खेमपुर तथा बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय खेमपुर में अध्यनरत सभी बच्चों को कृष्ण- भोग करवाया गया।

इस अवसर पर बाबूलाल गाडरी सरपंच ग्राम पंचायत खेमपुर, मोहन सोनी प्रधानाचार्य चंगेड़ी, मीठालाल लोहार प्रधानाचार्य आमली, मनोज समदानी प्रधानाचार्य इंटाली, छगन मेघवाल प्रधानाचार्य मोरठ, पंकज जोशी, राकेश शर्मा उपप्रधानाचार्य, आशीष कुमावत सहायक लेखा अधिकारी,करण सिंह राव प्रशासनिक अधिकारी, शिव किशोर आमेटा उपप्रधानाचार्य आमली, योगेश कुमार जैन प्रधानाध्यापक फलीचड़ा, चुन्नीलाल अहीर,कमल डांगी प्रधानाध्यापक बालिका बोयणा, श्रीमती गरिमा पुरोहित, कन्हैया शर्मा रामरतन कोठारी, अतुल दवे, महेश लूनिया, आदि महानुभव उपस्थित थे। अतिथियों का स्वागत रामलाल अहीर, कान सिंह झाला, खेमराज डांगी, विजेश पालीवाल वीरेंद्र सिंह, मंजू रेगर एवं स्टाफ साथियों के द्वारा किया गया।

1
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!