पुष्य नक्षत्र पर 300 बच्चों को कराया स्वर्ण प्राशन संस्कार

डीपी न्यूज नेटवर्क,मावली,ओमप्रकाश सोनी । पुष्य नक्षत्र के शुभ अवसर पर राजकीय आयुर्वेद चिकित्सालय मावली के अंतर्गत संचालित आंचल प्रसूता केंद्र द्वारा बुधवार को जन्म से सोलह वर्ष तक के 300 से बालक बालिकाओं को स्वर्ण प्राशन संस्कार कराया गया।

स्वर्ण प्राशन संस्कार शिविर चिकित्सालय परिसर मावली विद्या निकेतन स्कूल मावली ग्राम स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय में आयोजित किया गया।चिकित्सालय प्रभारी वरिष्ठ चिकित्साधिकारी डॉ. रमेंद्र कुमार शर्मा के अनुसार बदलते परिवेश एवम मौसम परिवर्तन जन्य विकारों से बचाव हेतु इम्युनिटी बढ़ाने के साथ साथ बच्चों में धी धृति मेधाबर्धन व सर्वांगीण विकास में स्वर्ण प्राशन संस्कार महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाता है।यदि स्वर्ण प्राशन संस्कार बच्चों को पुष्य नक्षत्र के शुभ मुहूर्त पर प्रारंभ कर छः महीने तक नियमित कराया जाए तो बच्चों का शारीरिक एवम मानसिक विकास भलीभाती होकर रोगप्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है जिससे बच्चे बार बार बीमार नहीं पड़ते है।साथ ही बच्चा श्रुतधर हो जाता है।

शिविर में कंपाउंडर देवी लाल खराड़ी, नर्स आशा कुमारी मीणा, परिचारक भंवर सिंह चौहान, किशन लाल डांगी ने अपनी सेवाएं दी।

1
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!