भगवान महावीर के निर्वाण उपलक्ष्य में होगी निबंध प्रतियोगिता

  • राज्य स्तर पर प्राथमिक एवं माध्यमिक वर्ग में प्रथम स्थान पाने वाले को 3,02,550 रुपए तथा द्वितीय स्थान पाने वाले को 1,02,550 रूपए पुरस्कार राशि प्रदान की जाएगी । 
  • प्रत्येक जिले के एक मुख्य विजेता को भी 10,000 तथा 10 आश्वासन पुरस्कार स्वरूप प्रति छात्र 1000 की राशि दी जाएगी

डीपी न्यूज नेटवर्क,उदयपुर,कन्हैयालाल मेनारिया ।  भगवान महावीर के 2550 के निर्वाण वर्ष के उपलक्ष में राजस्थान के कक्षा 6 से 12 के सभी विद्यार्थी के लिए निबंध प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है जिसका विषय प्रभु महावीर का जीवन एवं उपदेश रहेगा । प्रतियोगिता 1 दिसंबर 24 से 7 दिसंबर 24 के मध्य आयोजित की जाएगी इसमें सभी राजकीय और गैर राजकीय विद्यालय के विद्यार्थी भाग ले सकेंगे इसमें राज्य स्तरीय प्राथमिक एवं माध्यमिक स्तर पर अलग-अलग प्रथम विजेता को पुरस्कार राशि 302550 रुपए तथा द्वितीय विजेता को 102550 रूपए की राशि प्रदान की जाएगी । प्रत्येक जिले के एक मुख्य विजेता को 10,000 तथा 10 आश्वासन पुरस्कार प्रति छात्र 1000 दिए जाएंगे यह प्रतियोगिता अध्यात्म परिवार के द्वारा करवाई जा रही है इस संबंध में शिक्षा निदेशक माध्यमिक आशीष मोदी ने भी एक पत्र समस्त संयुक्त निदेशक के नाम जारी किया है इस प्रतियोगिता की तैयारी हेतु प्रत्येक विद्यालय की *अध्यात्म का एवरेस्ट* भगवान महावीर नाम की पुस्तिका की पीडीएफ भिजवा दी गई है तथा जिस विद्यालय से 25 से अधिक विद्यार्थी प्रतियोगिता में भाग लेंगे वह विद्यालय प्रतियोगिता में सम्मिलित हो सकेगा यह जानकारी उदयपुर चातुर्मास संयोजक मालदास स्ट्रीट अभिषेक जैन ने दी। जैन ने बताया कि विद्यार्थी 25 नवंबर तक अपना रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं तथा निबंध के ऊपर विद्यार्थी को अपना नाम ,गांव ,जिला ,पिन कोड अभिभावक का मोबाइल नंबर ,शाला का नाम, कक्षा आदि लिखना होगा । प्रतियोगिता पूर्ण होने पर प्रधानाचार्य दोनों वर्गों के निबंध अलग-अलग पैक करके जयपुर भिजवाएंगे, 20 दिसंबर के बाद निबंध स्वीकार नहीं होगा । 16 फरवरी 2025 को प्रतियोगिता के जिला व राज्य के मुख्य विजेता का सम्मान जयपुर में किया जाएगा। विजेता विद्यार्थी और उसके साथ एक अभिभावक का जयपुर आने का किराया भी दिया जाएगा कक्षा छः से आठवीं तक के विद्यार्थियों के लिए निबंध की शब्द सीमा 500 रहेगी तथा कक्षा 9 से 12 के विद्यार्थियों के लिए शब्द सीमा 800 शब्द रहेगी निबंध हिंदी भाषा में लिखना होगा।

जैन संस्कार वाटिका संयोजिका डॉ मनीषा लोढ़ा ने बताया कि इस प्रतियोगिता का उद्देश्य यह है कि हजारों विद्यार्थी भगवान महावीर के अहिंसा के उपयोगी मूल्यों को जान सकेंगे इससे राष्ट्रीय एकता का निर्माण होगा राजस्थान राज्य की भावी पीढ़ी में उज्जवल संस्कार एवं संस्कृति की भावना जागेगी एवं समस्त कार्यक्रम व पुरस्कार राशि भामाशाह बाबूलाल मिश्रीलाल भगाजी भंसाली परिवार मुंबई वाले होंगे।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!