सोशल मीडिया,गैजेट्स,एवं इंटरनेट का सुरक्षित उपयोग करने हेतु नाटक के माध्यम से दिया संदेश
मावली,डीपी न्यूज नेटवर्क,कन्हैयालाल मेनारिया । ग्राम पंचायत फ़लीचडा (मावली )के राजकीय बालिका उच्च प्राथमिक विद्यालय की शिक्षिका नेहा पारीक ने प्रधानाध्यापक योगेश जैन की अभिप्रेरणा से बालिकाओं से सोशल मीडिया पर शुरू से लेकर अंत तक की बातचीत का अभिनय मंचन कक्षा 6 एवं 8 की बालिकाओं से करवाया गया। इस अभिनय के माध्यम से समस्त बालिकाओं एवं दर्शकों को सोशल मीडिया से होने वाले दुष्परिणामों से अवगत करवाया। और फिर भी किन्हीं कारणों से साइबर फ्रॉड हो जाए तो कैसे बचा जाए किस नंबर पर कॉल करे ।इसके बारे में भी जानकारी दी।
प्रधानाध्यापक योगेश जैन ने बताया ये गतिविधि नो बैग डे द्वितीय शनिवार के तहत की गई यह अभिनय बच्चों में जागरूकता लाने हेतु किया गया। एवं मैडम नेहा पारीक की भी अभिनय के निर्देशन हेतु भूरी भूरी प्रशंसा की।
आगे भी ऐसे शिक्षाप्रद अभिनय बच्चों से करवाते रहे इस हेतु अभिप्रेरित भी किया ।
