गौशाला बांसड़ा में मनाई गोपाष्टमी : गौ माता हम सब के आराध्य की आराध्य है – डांगी

डीपी न्यूज नेटवर्क,बासड़ा,कन्हैयालाल मेनारिया । निकटवर्ती श्री नागेश्वर पार्श्वनाथ गौशाला बांसड़ा में गौ नवरात्रि के अष्टम दिवस पर गोपाष्टमी पूजन महोत्सव का आयोजन किया गया। अध्यक्ष भरत कुमार जरौली ने स्वागत उद्बोधन के साथ बताया कि उदय लाल डांगी विधायक वल्लभनगर ने गौ माता एवं गोवर्धन की पूजा करने के बाद गौशाला का भ्रमण किया। विधायक उदय लाल डांगी ने अपने विचारों में प्रकट किया कि इस रास्ते से कई बार गुजरने का अवसर प्राप्त हुआ लेकिन आज प्रभु कृपा के प्रसाद स्वरूप गोपाष्टमी के अवसर पर गौशाला में आगमन हुआ गौशाला की व्यवस्था एवं प्रबंधन को देखकर मन को अति प्रसन्नता हो रही है। मैं व्यक्तिगत अपने घर में गौमाताओं की नियमित सेवा करने के बाद घर से बाहर निकलता हूं लेकिन आज ऐसा योग बना नवरात्रि में सैकड़ो गायों के साथ पूजन का अवसर प्राप्त हुआ। गौशाला प्रबंधन की तारीफ करते हुए बोला कि यह संचालक चौबीसा के समर्पण का परिणाम है जिसका परिणाम हमारी तहसील की आदर्श गौशाला है ।यह हमारे लिए गौरव की बात है। विधायक ने गौशाला में विकास हेतु सहयोग करने व का आश्वासन देते हुए भाव प्रकट किए कि में जो भी हु गौमाता की कृपा से हु ।निश्चित रूप से गौमाता मेरे आराध्य की भी आराध्य है। इसकी सेवा व्यर्थ नहीं जाती।इसका जीता जगता उदाहरण यह उदय लाल है। आव्हान करता हु कि यथा योग्य गौ सेवा अवश्य करे।

भगवान लाल शर्मा व राजेश कुमार गर्ग सह सचिव के अनुसार गौशाला की ओर से रामेश्वर लाल संरक्षक व्यास, भरत जारोली अध्यक्ष,देवाराम व्यास उपाध्यक्ष,प्रेम शंकर रामावत कार्याध्यक्ष ने विधायक का स्वागत किया। प्राणीमित्र श्याम चौबीसा ने गौमाता का प्रतीक मूर्ति भेंट की।कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि अशोक कुमार जैन, लक्ष्मी लाल मेनारिया ,श्याम लाल साहू,हितेश कुमार चौबीसा,सुख लाल साहू, दिनेश कुमार सोनी,भरत कुमार व्यास पंचायत समिति सदस्य,रूप लाल अहीर,पुष्कर लाल शर्मा,भगवती लाल पंडिया,इंद्रमल फांदोत,देवेंद्र सिंह राव के अलावा पशु पालन विभाग के प्रतिनिधि आदि उपस्थित रहे। डांगी ने सेवा भावी सेवकों का स्वागत किया।गौशाला कार्यकारिणी की और से योगेंद्र कुमार भादावत, भीम राज मेनारिया, नारायण लाल दियावत,राजेश कुमार मेनारिया,गोविंद सिंह सारंगदेवोत,मांगी लाल साहू,प्रकाश चौबीसा, गोवर्धन सिंह, दूल्हे सिंह,जगदीश मेनारिया,गिरधारी पालीवाल, मदन लाल चौबीसाआदि उपस्थित रहे। आभार प्रदर्शन संचालक श्याम चौबीसा ने किया।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!