भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी का रोड शो : कहा – भाजपा की जीत ही स्व. अमृतलाल मीणा को सच्ची श्रद्धांजलि होगी

सलूंबर,डीपी न्यूज नेटवर्क । उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने बुधवार को कहा कि शांता देवी मीणा की जीत ही दिवंगत पूर्वविधायक अमृतलाल मीणा को सच्ची श्रद्धांजलि होगी। उन्होंने शनिवार को सलूंबर में भाजपा प्रत्याशी शांता के समर्थन में जनसंपर्क किया। जनसंपर्क से पहले उन्होंने जगत स्थित अंबिका माता व कल्लाजी के दर्शन कर जावद गांव में सभा में पहुंची, जहां भीड़ कम नजर आई। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि अमृतलाल मीणा ने मेवाड़ की विपरीत परिस्थितियों में भी कमल को खिलाए रखा, क्योंकि वे एक मिलनसार व्यक्ति थे।

उन्होंने सलूंबर के विकास के लिए खूब प्रयास किए और उनकी कमी सलूंबर और भाजपा को हमेशा खलती रहेगी। लेकिन अब शीर्ष नेतृत्व ने शांता देवी को उनकी जिम्मेदारी सौंपी है। मेरी आप सब से अपील है कि शांता देवी मीणा को जीताकर पूर्व िवधायक को सच्ची श्रद्धांजलि दें। साथ ही सलूंबर कस्बे में रोड शो किया। रोड शो के बाद दीया कुमारी ने कहा कि विकसित भारत का लक्ष्य पूरा करने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी दिन-रात काम कर रहे हैं। वहीं विकसित राजस्थान के लक्ष्य के साथ मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में पूरी टीम मेहनत कर रही है। सलूंबर की कड़ी विकास के डबल इंजन से जुड़ी रहे, इसके लिए जरूरी है कि शांता देवी मीणा को आप सभी मिल कर भारी बहुमत से जीताकर विधानसभा भेजें।

जावद की सभा में उदयपुर ग्रामीण विधायक फूल सिंह मीणा, कुम्भलगढ़ विधायक सुरेंद्र सिंह राठौड़, पिंडवाड़ा-आबू विधायक समाराम गरासिया, प्रदेश उपाध्यक्ष नाहर सिंह जोधा, पूर्व देहात जिला महामंत्री नरेंद्र मीणा, पूर्व विधायक रणधीर सिंह भींडर, जिलाध्यक्ष चंद्रगुप्त सिंह, दीपेंद्र कंवर भींडर, एसटी मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष नारायण मीणा, एसटी मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष नारायण निनामा आदि मौजूद रहे।

सलूंबर में रोड शो के बाद दिया कुमारी ने मीडिया से बात की। इस दौरान मीडियाकर्मियों ने सलूंबर जिले को खत्म करने के संशय को लेकर सवाल किया तो उन्होंने कहा कि कहा कि अभी उपचुनाव का दौर है। जाखम का पानी जयसमंद में लाने एव जनकल्याणकारी योजना की जानकारी दे दी है। ऐसे में वह जिले के सवाल को नकारती नजर आई।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!