कल्याणपुर थाना क्षेत्र में चाकू से वार कर युवक की हत्या मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार;2 बाल अपचारी डिटेन

ऋषभदेव,डीपी न्यूज नेटवर्क । उदयपुर जिले की कल्याणपुर थाना पुलिस ने हत्या के मामले में 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। साथ ही 2 बाल अपचारी को डिटेन किया है। थानाधिकारी उम्मेदीलाल ने बताया कि आरोपी बाबूलाल पिता कांतिलाल निवासी अमरपुरा और संदीप उर्फ संदा पिता सुरेश निवासी अमरपुरा ऋषभदेव को गिरफ्तार किया है। साथ ही 2 नाबालिग को डिटेन किया है। थानाधिकारी ने बताया कि प्रार्थी नाना पिता दीता डामोर निवासी नीचली कटेव ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। जिसमें बताया कि 30 अक्टूबर 2024 को शाम करीब 8 बजे उसका बेटा राजेन्द्र कुमार राशन का सामान लेकर पंडयावाड़ा गांव से घर आ रहा था। तब रास्ते में हीरा पिता रामा की दुकान के पास खड़े संदीप और बाबूलाल सहित 4 से 5 युवकों ने उसके बेटे सहित उसके साथी सुनील व विक्रम पर चाकू से हमला कर दिया।

हमले में राजेन्द्र कुमार की मौके पर मौत हो गई। जबकि सुनील और विक्रम गंभीर घायल हो गए थे। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। इधर, पुलिस ने मामला दर्ज होने के बाद आरोपियों की तलाश शुरू की। जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!