शिक्षक मीणा की हत्या को लेकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा
डीपी न्यूज नेटवर्क,मावली,ओमप्रकाश सोनी । कस्बे से राजस्थान शिक्षक संघ (अंबेडकर) के प्रतिनिधि मंडल में पूर्व प्रदेश महामंत्री संरक्षक एवं सलाहकार सुरेश कुमार देशबंधु के सानिध्य में शिक्षक मनीष मीणा की चाकू मारने पर हत्या को लेकर चित्तौड़गढ़ सांसद सीपी जोशी को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नाम ज्ञापन सौंपा ।
जिसमें ब्लॉक शाखा मावली के सभा अध्यक्ष माधव लाल गमेती ने ज्ञापन के अनुसार बताया की शिक्षक मनीष मीणा जिला बूंदी में कार्यरत थे जिनकी कुछ अपराधियों द्वारा ढाबे पर खाना खाने के बाद मामूली बात पर कहा सूनी होने से शिक्षक को चाकू मारकर घायल कर दिया गया। शिक्षक ने अस्पताल में दम तोड़ दिया ऐसी घटना की राजस्थान शिक्षक संघ (अंबेडकर )गौर निंदा करते हुए राजस्थान सरकार से अपराधियों को शीघ्र गिरफ्तार कर कड़ी से कड़ी सजा या फांसी दी जाए। पीड़ित परिवार को एक करोड़ रुपया का मुआवजा दिया जाए अति शीघ्र नौकरी एवं सभी प्रकार के सरकारी परिलाभ दिया जाए साथ ही राजकीय नियमानुसार उचित कार्रवाई कर पीड़ित परिवार को न्याय दिलवा कर संबल प्रदान किया जाए इस दौरान सुरेश कुमार देशबंधु, माधव लाल गमेती, प्रकाश चंद्र, किशन लाल, गोवर्धन लाल, ओंकार लाल भील आदि उपस्थित रहे।
