सलूंबर विधानसभा उपचुनाव में सरकारी कर्मचारियों द्वारा राजनीतिक पार्टीयो के प्रचार प्रसार का मामला : निर्वाचन विभाग ने आचार संहिता का उल्लंघन माना,17 शिक्षक एपीओ

सलूंबर,डीपी न्यूज नेटवर्क । आगामी विधानसभा उपचुनाव को लेकर लागू आचार संहिता का उल्लंघन करने और विशेष राजनीतिक पार्टी का प्रचार-प्रसार करने के मामले में 17 सरकारी शिक्षकों पर कार्यवाही करते हुए एपीओ किया गया है। जिला निवार्चन अधिकारी को इन शिक्षकों के खिलाफ विशेष राजनीतिक पार्टी का प्रचार करने संबंधी शिकायत मिली थी, जिसे निर्वाचन विभाग ने आचार सहिता का उल्लंघन मानते हुए इनके खिलाफ एक्शन लिया। सभी टीचरों को एपीओ करते हुए मुख्यालय सलूंबर उपखंड कार्यालय किया है। इस मामले में विभाग की ओर से जांच भी शुरू कर दी गई है।

इन 17 शिक्षकों पर हुई कार्यवाही

राउमावि थाणा के टीचर हीरालाल कलाल, राउमावि डेकली के ओम सालवी, राउमावि गींगला के देवीलाल भील, राउमावि बरोड़ा के रमेश मीणा, रामावि राठोड़ों का गुड़ा के सुरेश मीणा, राप्रावि रोडदिया फला कडूणी के कैलाश मीणा, राप्रावि बोरदिया फला के रामलाल मेघवाल, राप्रावि वरेला गुडेल के उमाराम मीणा, राउप्रावि दातरडी के डायाराम मीणा, राउप्रावि जेतपुरा गुडेल के वालाराम मीणा, राप्रावि बामण तालाब ओरवाडिया के नरेन्द्र मीणा, राप्रावि कलियावतफला मोरीला के दिनेश कटारा, राउमावि लांबी डूंगरी के लक्ष्मण मीणा, राउप्रावि खानावतफला गावडापाल के जीवतराम मीणा और किशनलाल मीणा, राउमावि बरोड़ा के रमेश कुमार मीणा और राप्रावि लालवत भागल धारोद के टीचर मांगीलाल मीणा पर यह कार्रवाई हुई है।

 

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!