उदयपुर में बॉल लेने के बहाने घर में घुसे , वृद्धा को बंधक बना 20 लाख के ज़ेवर ले उड़े 4 बदमाश

उदयपुर,डीपी न्यूज नेटवर्क । सुखेर थाना क्षेत्र के न्यू अशोक विहार कॉलोनी में गेंद जाने की बात कहकर घर में घुसने और 64 साल की वृद्धा को बंधक बनाकर लूट का मामला सामने आया है। चार बदमाश करीब 28 तोला सोने के जेवर लूट ले गए। जिसकी कीमत करीब 20 लाख रुपए बताई जा रही है। वारदात वृद्धा अनीता पोरवाल के न्यू अशोक नगर स्थित मकान में हुई। जब वे घर में अकेली थी। बहू-बेटे घूमने गए थे, जबकि पति अपनी सॉप स्टोन फैक्ट्री पर गए थे।

मौका देखकर बदमाश अंदर घुसे और छत पर गेंद जाने की बात कहकर छत पर जाने लगे। इतने में अन्य बदमाशों ने वृद्धा को धक्का दिया और उनका मुंह दबा दिया। इसे बाद उनके हाथ से 1.5 तोले की सोने की चूड़ियां व कान के टॉप्स उतरवा लिए। फिर महिला को कमरे में बंद कर दिया। बदमाशों ने अलमारी से 4-4 तोले के 3 पाटले, सोने की 2 चेनें, मंगलसूत्र व अन्य जेवर चुरा लिए। वृद्धा के मकान पर सीसीटीवी कैमरे नहीं लगे हैं। ऐसे में पुलिस आसपास के सीसीटीवी खंगाल रही है।

वृद्धा ने बंद कमरे की खिड़की खोलकर मचाया शोर

वृद्धा ने बंद कमरे की खिड़की खोलकर शोर मचाया। पड़ोसी राजकुमार दीक्षित और मुकेश वहां पहुंचे। उन्होंने वृद्धा को कमरे से बाहर निकाला। स्थानीय पार्षद राकेश जैन भी मौके पर पहुंचे और पुलिस को घटना की सूचना दी। एएसपी उमेश ओझा, सुखेर थानाधिकारी हिमांशु सिंह जाब्ते के साथ पहुंचे। एफएसएल टीम ने भी मौके पर पहुंचकर साक्ष्य एकत्रित किए ।

 

 

1
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!