विशाल बावा ने किया लैक्टोमीटर मशीन का उद्घाटन

प्रभु सर्वोत्तम वस्तु के उपभोक्ता है — श्री विशाल बावा

डीपी न्यूज नेटवर्क,नाथद्वारा,नरेन्द्र पालीवाल । पुष्टिमार्गीय प्रधान पीठ प्रभु श्रीनाथजी की हवेली में नवाचारों के अंतर्गत श्रीजी प्रभु की सेवा एवं प्रभु के सुखार्थ भाई दूज के शुभ अवसर पर दि. 03/11/2024,रविवार को प्रीतम पॉल स्थित नवीन भवन में गो.ति.108 श्री राकेश जी (श्री इंद्रदमन जी) महाराज श्री की आज्ञा एवं गो.चि.105 श्री विशाल बावा की प्रेरणा से दूध की जांच करने की अत्याधुनिक लेक्टोमीटर मशीन लगाई गई जिसमें दूध में पानी की मात्रा, उसकी फैट एवं असली या नकली दूध की पहचान की जा सकेगी जिससे कि प्रभु के दूध घर कि सेवा में प्रभु को शुद्ध एवं सर्वोत्तम सामग्री अरोगाई जा सके इसी भावना से श्री विशाल बावा के कर कमलों से इस मशीन का शुभारंभ किया गया।

इस अवसर पर श्री विशाल बावा ने दूध की सेवा करने वाले एवं सभी बृजवासी जो दूध का व्यवसाय करते हैं उनको श्रीजी की सेवा में शुद्ध दूध का वितरण करें ऐसी सभी को प्रेरणा दी। व सभी को प्रभु की सेवा मे सभी ब्रजवासियो को सर्वोत्तम दूध वैष्णव जनों कों या जो भी श्रीजी प्रभु में दूध पधराना चाहे सेवा में शुद्ध दूध प्रदान करें व सभी को आश्वस्त किया कि सभी दूध का व्यवसाय करने वाले सेवक आश्वस्त रहे कि वे अगर श्रीजी प्रभु की सेवा में शुद्ध दूध का वितरण कर रहें हैं तो उन्हें डरने कि जरुरत नहीं है। इस व्यवस्था में सभी दूध के व्यवसाइयों को वैष्णवों को दूध वितरण करने से पहले दूध की मशीन में दूध की जांच करानी होगी तथा वहां से एक रसीद प्राप्त होगी तभी उस दूध को दूधघर में स्वीकार किया जाएगा जिससे कि श्रीजी प्रभु की सेवा में सर्वोत्तम दूधघर की सामग्री प्रभु को अरोगाई जा सके।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!