मंशावाचा व्रत का उद्धापन को लेकर श्यामकनाथ महादेव मंदिर में उमडा श्रृद्धा का ज्वार
डीपी न्यूज नेटवर्क,कल्याणपुर,अशोक वैष्णव । स्थानीय कस्बे के श्यामकनाथ महादेव मंदिर में सोलह सोमवार तक चलने वाले अंखड मंशावाचाा व्रत का विधिविधान से आज उद्धाापन किया गया ।इस अवसर पर शिवालयो में विराजमान महादेव का बिल्व पत्र ,फुलमालाओ से विशेष पुजा अर्चना कि गई ।साथ ही धार्मिक अनुष्ठान किया गया ।प्रातः से ही वृतार्थी महिलाए ,पुरुष,युवतिया,युवको ने भी पारम्परिक परिधान पहनकर शिवालय में पहुचे और पुजा अर्चना के साथ कथा का श्रवण किया इसके बाद घरो में बनाए गए चुरमें के चार भाग करते हुए एक भाग भगवान शिव को भेाग धराया गया दुसरा पुजारी ,तीसरा गाय को और अंतिम भाग खुद प्रसाद के रुप में ग्रहण किया । जागेश्वर महादेव मंदिर ,भगोर ,ढेलाना टोकर कुण्डा शक्तावतो का गुडा देपुर गुमानपुरा पण्डयावाडा के मंदिरो में खासी भीड रही ।
