छात्राओं को झांसा देकर सरकारी टीचर बनाता अवैध संबंध’ : परेशान होकर 8-10 छात्राएं स्कूल छोड़ चुकी;बातचीत का ऑडियो आया सामने, कलेक्टर ने कार्यवाही के दिए निर्देश

बाड़मेर,डीपी न्यूज नेटवर्क ।  जिले के बाटाडू इलाके की सरकारी स्कूल के टीचर की शर्मसार करने वाली हरकत सामने आई है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि स्कूल में पढ़ने वाली छात्राओं को झांसे में लेकर शिक्षक गलत काम करने के लिए मजबूर करता था। इससे परेशान होकर कई छात्राओं ने स्कूल आना ही छोड़ दिया। इसको लेकर सोमवार शाम को ग्रामीणों ने बाड़मेर कलेक्टर को ज्ञापन दिया। इसमें ग्रामीणों ने आरोपी टीचर के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। इस पर कलेक्टर ने पुलिस और शिक्षा विभाग को कार्यवाही के निर्देश दिए हैं।

ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि ढाई साल से टीचर छात्राओं को बोर्ड परीक्षाओं के लिए भेजे जाने वाले नंबर पूरे देने, उन्हें खेल और स्काउट सर्टिफिकेट देने का झांसा देता। फोन नंबर लेकर उनसे बात करता और फिर स्कूल में ही रोक कर उनके साथ गलत काम करने के लिए मजबूर करता। अब एक छात्रा से बातचीत का ऑडियो भी वायरल हुआ है, जिसमें टीचर एक छात्रा पर अवैध संबंध बनाने का दबाव बना रहा है। इसके बाद ग्रामीणों ने शिक्षक के खिलाफ शिकायत की है।

नागाणा थानाधिकारी जमील खान ने बताया- “हमारे को एसपी साहब से रिपोर्ट मिली। हमने परिवाद दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी शिक्षक को दस्तयाब करने व पूछताछ के लिए टीमें भेजी गई। टीचर को शांतिभंग के आरोप में धारा 151 में गिरफ्तार कर लाया गया। उससे पूछताछ की जा रही है। जांच-पड़ताल और पूछताछ के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। पीड़ित परिवार की तरफ से रिपोर्ट नहीं मिली है। पहले जांच करेंगे उसके बाद आगे की कार्रवाई करेंगे।

बाटाडू क्षेत्र की एक सरकारी स्कूल के शिक्षक मोतीराम के खिलाफ ग्रामीणों ने रिपोर्ट देकर बताया कि आरोपी शिक्षक ने बीते ढाई-3 सालों से स्कूल में पढ़ने वाली 10-15 लड़कियों को फंसाया और उनके साथ गलत हरकतें की है। पूर्व में भी 2 बार छात्राओं के साथ गलत हरकतें करने पर ग्रामीणों ने सामाजिक स्तर पर ही दंडित किया और समझाया था। इसके बावजूद भी सबक नहीं लिया और अब भी छात्राओं को बुरी नजर से देखते हुए उनके साथ गलत काम करने के लिए दबाव बना रहा है।

आरोपी टीचर ने दिवाली की छुट्टियों में एक छात्रा को वीडियो कॉल करके उसके साथ अवैध संबंध बनाने के लिए दबाव बनाने का प्रयास किया। जिसका ऑडियो सामने आया है। इसके बाद ग्रामीणों में आक्रोश है और डर के कारण बालिकाएं स्कूल नहीं जा रही है। ग्रामीणों का कहना है इस शिक्षक से तंग आकर करीब 8-10 बालिकाएं तो स्कूल आना ही छोड़ चुकी है। ग्रामीणों ने 8 नवंबर को स्कूल पर ताला जड़ने के साथ ही धरना-प्रदर्शन करने की चेतावनी दी है। ओमप्रकाश, चैनाराम, भारमलराम, दिलीप, गिरधारी, पुखराज जांदू सहित ग्रामीणों ने मांग की है कि आरोपी शिक्षक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्यवाही की जाए।

1
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!