संयुक्त निदेशक रंजना कोठारी का पदभार ग्रहण करने पर किया स्वागत अभिनंदन
मावली,डीपी न्यूज़ नेटवर्क,ओमप्रकाश सोनी । कस्बे से राजस्थान शिक्षक संघ( अंबेडकर )के प्रतिनिधिमंडल में पूर्व प्रदेश महामंत्री संरक्षक एवं सलाहकार सुरेश कुमार देशबंधु के नेतृत्व में संयुक्त निर्देशक अधिकारी ( स्कूली शिक्षा) उदयपुर संभाग के रंजना कोठारी द्वारा कार्यभार ग्रहण करने पर ओपरना ओढ़ाकर स्वागत अभिनंदन किया गया।इस दौरान जिला शिक्षा अधिकारी नरेंद्र टांक, सुभाष चंद्र गुप्ता,मांगी लाल मेनारिया ,विनोद कुमार पानेरी, पवन नागौरी, चेतना, जिला कोषाध्यक्ष दिनेश चंद्र नलवाया ,जिला प्रतिनिधि हरीश कला सुवा, गौतम लाल मीणा, हीरालाल मीणा ,प्रकाश चंद्र आदि उपस्थित रहे।
