8 साल की मासूम से दुष्कर्म के बाद हत्या और उसके शव के 10 टुकड़े करने के मामले पॉस्को कोर्ट आज सुना सकता फैसला ; 8 दिन पूर्व मुख्य आरोपी सहित उसके माता पिता को कोर्ट ने दोषी माना था
उदयपुर,डीपी न्यूज नेटवर्क । जिले में दुष्कर्म के बाद 8 साल की मासूम की हत्या और उसके शव के 10 टुकड़े करने के मामले में आज सोमवार को उदयपुर पॉक्सो-2 कोर्ट फैसला सुना सकता है। मामले में कोर्ट ने 8 दिन पहले मुख्य आरोपी 21 वर्षीय युवक कमलेश राजपूत सहित उसके मामा-पिता को साक्ष्य मिटाने व सहयोग करने के आरोप में दोषी करार किया था। मामले में आरोपी के वकील ने कोर्ट से समय मांगा था। जिस पर जज ने उन्हें 4 नवंबर तक का समय दिया था। ऐसे में आरोपियों को आज सजा सुनाई जा सकती है।मामले में आरोपी कमलेश राजपूत (21) है। आरोपी चॉकलेट देने के बहाने बच्ची को घर लेकर गया था। इसके बाद रेप कर बेरहमी से उसकी हत्या कर दी थी। फिर उसके हाथ, पैर, धड़ सहित शव के 10 टुकड़े कर बोरे में भरकर घर से करीब 200 मीटर दूर एक खंडहर में फेंक आया था। आरोपी मृतक बच्ची के घर के पास ही रहता था और वह बच्ची इसे भैया कहकर बुलाती थी। रक्षा बंधन पर राखी बांधती थी।
