मोती महल में तिलकायत श्री की आज्ञा एवं श्री विशाल बावा की उपस्थिति में हुआ दिपावली स्नेह मिलन
- मंदिर मंडल कर्मचारीयों एवं मीडिया के गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति में हुआ स्नेह मिलन
- श्री विशाल बावा ने विज़न 2030 नाथद्वारा के बारे में विस्तार से बताया
- प्रभु की सेवा में श्रद्धा एवं समर्पण प्रत्येक कर्मचारी के भाव में होना चाहिए – श्री विशाल बावा
डीपी न्यूज नेटवर्क,नाथद्वारा,नरेन्द्र पालीवाल । पुष्टीमार्गीय प्रधान पीठ प्रभु श्रीनाथजी की हवेली में शनिवार को सांय शयन दर्शन पश्चात गो. ति.108 श्री राकेश जी (श्री इंद्रदमन जी) महाराज श्री की आज्ञा से श्री विशाल बावा की उपस्थिति में मोती महल चौक में श्रीनाथजी मंदिर मंडल कर्मचारीयों एवं मीडिया के गणमान्य व्यक्तियों तथा सेवा वालों की उपस्थिति में दीपावली स्नेह मिलन का आयोजन किया गया! इस अवसर पर मंदिर के अधिकारी श्री सुधाकर उपाध्याय एवं श्रीनाथजी मंदिर के मुख्य प्रशासक श्री भारत भूषण व्यास ने सभी को पंच महोत्सव की शुभकामनाएं प्रदान की एवं श्री भारत भूषण व्यास ने अपने उद्बबोधन में प्रभु श्रीनाथजी की सेवा में सभी सेवकों एवं कर्मचारियों को श्रद्धा एवं समर्पण भाव से प्रभु की सेवा मैं समर्पित भाव से सेवा करने के भाव को बताया।
इस अवसर पर श्री विशाल बाबा ने अपने उद्बबोधन एवं आशीर्वचन में सभी को पंच महोत्सव की शुभकामनाएं एवं आशीर्वाद प्रदान किया तथा श्रीजी प्रभु की प्रति अपनी श्रद्धा एवं भक्ति से कर्तव्य निर्वाह करने की प्रेरणा प्रदान की एवं श्रीनाथजी मंदिर मंडल के बोर्ड के गठन एवं नित्य लीलास्थ तिलकायत श्री गोविंद लाल जी महाराज श्री के एवं वल्लभ कुल परिवार के संघर्ष एवं प्रभु के प्रति समर्पण भाव के बारे में बताया एवं वहां उपस्थित मंदिर सेवकों को एवं कर्मचारियों को विशेष रूप से तिलकायत श्री के दो नेत्रों के समान तथा पिता तुल्य बताया तथा तिलकायत श्री की ओर से सभी के प्रति समान भाव एवं सभी के सुख सुविधाओं के प्रति उनके मन में सभी सेवकों एवं कर्मचारियों के प्रति समान भाव है बताया। इस अवसर पर श्री विशाल बावा ने सभी गणमान्य व्यक्तियों एवं मीडिया वालों का सम्मान किया एवं इस अवसर पर सभी पधारे हुए अतिथियों एवं सेवकों का मोती महल चौक में स्नेह भोज का आयोजन किया। इस अवसर पर मंदिर के अधिकारी श्री सुधाकर उपाध्याय, श्रीनाथजी मंदिर के मुख्य प्रशासक श्री भारत भूषण व्यास,तिलकायत श्री के मुख्य सलाहकार अंजन शाह, नाथद्वारा की उपखंड अधिकारी श्रीमती रक्षा पारीक, सहायक अधिकारी अनिल सनाढ्य,तिलकायत श्री के सचिव लीलाधर पुरोहित,पीआरओ एवं मीडिया प्रभारी गिरीश व्यास, समाधानी उमंग मेहता,मंदिर के पंड्या जी परेश नागर, राजेश्वर त्रिपाठी,जमादार हर्ष सनाढ्य, कैलाश पालीवाल, महर्षि व्यास आदि सैकड़ो वैष्णव जन उपस्थित थे।
