कल्याणपुर में मारपीट का क्रॉस केस दर्ज, बिछीवाड़ा और ओड में शातिभंग में 6 गिरफ्तार
डीपी न्यूज नेटवर्क,कल्याणपुर,अशोक वैष्णव । स्थानीय पुलिस थाने में मारपीट को लेकर क्रॉस केस का मामला सामने आया है हेड कांस्टेबल जितेन्द्र कुमार ने बताया की बसंतीलाल पुत्र जीवतराम मीणा उर्म 38 वर्ष निवासी बरना द्धारा थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई गई जिसमें प्रार्थी को रास्ते में रोककर मारपीट की गई जिसमें मुकेश पुत्र अनुपवलाल निवासी बरना व अन्य के खिलाफ कार्यवाही की मांग की है वही राजेन्द्र कुमार मीणा पुत्र मरता मीणा उर्म 36 वर्ष ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है उसने बताया कि रास्ते में पुराने घर को जाते हुए रोककर मारपीट की गई जिसमें शांतिलाल पुत्र जीवा एवं अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया गया । वही बिछीवाडा में शांतिभंग के मामले में बिछीवाड़ा निवासी प्रकाश पुत्र धर्मा मीणा उर्म 42 वर्ष को गिरफ्तार किया गया एवं ओडा गॉव में शांतिभंग के मामले में ओडा निवासी कालु ,ताराचंद,मोहन,लक्ष्मण, मुकेश को गिरफ्तार किया ।
