आपसी रंजीश एवं शराब के लिए पैसे नहीं देने पर युवक की हत्या के मामले 100 घंटे बाद हुआ शव का पोस्टमार्टम, शव को जलाया नहीं दफनाया गया

Oplus_131072

डीपी न्यूज नेटवर्क,कल्याणपुर,अशोक वैष्णव ।  थाना क्षेत्र में पण्डयावाडा विद्यूत विभाग के पास दिनांक 30 अक्टुम्बर शाम करीब 7:30 बजे आपसी रंजीश और शराब के लिए पैसे नहीं देने पर युवक की हत्या कर दी गई । जिसके बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने हमलावरों के घरों में आग लगा दी । उक्त मामले में 5 दिन बाद सहमति बनी ओर शव का पोस्टमार्टम कर शव दफनाया गया ।

थानाधिकारी उम्मेदीलाल मीणा ने बताया प्रार्थी नानु पुत्र दीता मीणा ने थाने में रिपोर्ट दी रिपोर्ट में बताया कि पुत्र राजेंन्द्र कुमार निचली कटेव जो पण्डयावाडा में बाल कंटिंग करवाकर घर का घरेलु सामान लेकर घर आ रहा था कि उसके साथ दो साथी ओर थे जो कि हीरा कि दुकान के पास रास्ते में खडे संदीप पुत्र सुरेश व राकेश बाबु पुत्र कान्तीलाल व अन्य 5 युवको द्वारा चाकू से हमला कर दिया जिसमें दो जने घायल हो गये जिसमें सुनिल पुत्र जयन्तीलाल व विक्रम पुत्र सुरेश भी घायल हो गये वही राजेन्द्र गम्भीर घायल हो गया जिसको डुगरपुर हॉस्पीटल ले गये जहा डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया घटना की जानकारी गांव में आग की तरह फैल गई ।

युवक निचली कटेव होने के कारण व हमलावर पास की निचली कटेव की सीमा पर स्थित अमरपुरा के गांव का होने के कारण ग्रामीण आक्रोशित हो उठे । 31 अक्टुम्बर अलसुबह ग्रामीणो ने हमलावरो के घरो को चुन चुन कर आग के हवाले कर दिया । सलुम्बर से दमकल मौके पर पहुंची व आग को काबु में किया । वही उपसरपंच हीरालाल के घर पर भी पथराव व आगजनी हुई जिसमें हीरालाल जख्मी हो गया । घटना की जानकारी जैसे ही कल्याणपुर थाने में पहुंची कल्याणपुर थाने से जाप्ता मौके पर पहुंचा । भीड को बेकाबु होते हुए देख अतिरिक्त जाप्ता मौके पर बुलाना पडा मौके पर डिप्टी राजीव व पहाडा थानाधिकारी गणपतसिंह व ऋषभदेव थानाधिकारी घनश्याम सिंह, कर्मवीर सिंह, स्थानीय कल्याणपुर थानाधिकारी उम्मेदीलाल ऋषभदेव तहसीलदार विरेन्द्र राठौड, ग्राम पंचायत कटेव पूर्व सरपंच मंशाराम,पण्डयावाडा पूर्व सरपंच देवीलाल मीणा मौके पर पहुंचे व मौका पर्चा बनाया। हमलावर मौक पर घर छोड कर परिवार सहित भाग निकले हालांकि किसी विपक्ष द्वारा अभी तक मामला दर्ज नहीं किया गया है।

इसी तरह पूर्व में भी कई वारदाते अमरपुरा पूल पर लूट की वारदाते हो चुकी है जिससे ग्रामीणो में भारी आक्रोश है । निम्न घटनाए जो कि पूर्व में घटित हुई है। अष्टमी के दिन अमरपुरा पूलिये के पास टोकर के निजी विद्यालय के एक अध्यापक के साथ लूटपाट की गई थी जिसमें अध्यापक ने अपनी जान बचाई। रविवार को दिनभर मौतबीरो व आदिवासी समाज की बैठक चली । बैठक में अमरपुरा के 70 से 80 परिवार ने सहमति पत्र लिखा उसमें लिखा गया कि गॉव का कोई भी व्यक्ति हत्या जैसी वारदात करेगा उसको किसी प्रकार का कोई भी सहयोग नही किया जायेगा और गॉव से पृथक कर दिया जायेगा पंचो के सामने अपना सहमति पत्र लिखकर पढ कर सुनाया गया इसके बाद भाव को डुगरपुर हॉस्पीटल से पीएम करवाकर शव को लाया गया शव को दफनाया गया जलाया नही गया ।

शांति के लिए आस-पास के थानो का जाप्ता मौके पर तैनात है ।  फिलहाल सन्नाटे के बिच आस-पास के घरो के लोग खेत खलिहान में जाते नजर आये इस बीच प्रशासन ने भी राहत की सांस ली घटना को लेकर प्रशासन भी मौन दृष्टी से देखता रहा और शव को दफनाकर सब अपने घरो की और चल पडे ।प्रशासन भी मुकदर्शक बनकर हर नजारा देखता रहा ।

3
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!