झल्लारा : ड्यूटी कर थाने लौटे पुलिस जवान की मौत; गार्ड ऑफ ऑनर देकर दी अंतिम विदाई

झल्लारा,डीपी न्यूज नेटवर्क । झल्लारा पुलिस थाने में पदस्थ एक कांस्टेबल की शनिवार रात्रि ड्यूटी से थाने लौटने के बाद आकस्मिक मौत हो गई। बांसवाड़ा जिले के खांदू कॉलोनी निवासी पंकज कुमार (38) करीब 10 माह से झल्लारा पुलिस थाने में तैनात थे। शनिवार की रात पंकज अपने साथियों के साथ ड्यूटी करके थाने लौटा था। देर रात साथियों को कांस्टेबल आवास पर बेसुध अवस्था में मिला। प्रथम दृष्ट्या जवान की मौत तबीयत बिगड़ने या हृदय गति रुकने से मानी जा रही है। पुलिस विभाग ने सलूंबर रिजर्व पुलिस लाइन में जवान के सम्मान में गार्ड ऑफ ऑनर देकर जवान को अंतिम विदाई दी। जवान पंकज यादव की पत्नी हिना यादव की भी इसी साल सड़क हादसे में मौत हो गई थी।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!