धनतेरस से पहले सोने चांदी की कीमतों पर उछाल : व्यापारियों को अभी भी मार्केट अच्छा चलने की उम्मीद

डीपी न्यूज़ नेटवर्क । धनतेरस का पर्व कल यानी मंगलवार को हैं। लेकिन दीपोत्सव से पहले ही सोने-चांदी का भाव तेज रफ्तार से बढ़ रहे है। इसके बावजूद भी सर्राफा बाजार में व्यापारियों के चेहरे पर खुशी देखी जा रही है। व्यापारियों को उम्मीद है कि इस बार मार्केट अच्छा ही चलेगा। हालांकि सभी पॉजिटिव और नेगेटिव दोनों ही कंडीशन को मान कर चल रहे है। सोने-चांदी में उछाल आने का मुख्य कारण व्यापारियों ने अंतर्राष्ट्रीय स्थिति-परस्थितियों में होने वाले बदलाव को माना है। इसके अलावा भी अलग-अलग कारणों ने सोने-चांदी के भाव बढ़ा दिए है। माना जा रहा है कि अब वापस अल्प बढ़ोतरी के बाद गिरावट आ सकती है। बात अगर कीमत की करें तो 24 कैरेट सोना 80000 के पार पहुंच गया है। वहीं, 22 कैरेट का भी रेट 70 से 80 हजार के बीच में देखा जा रहा है। चांदी की कीमत प्रति किलो करीब 1 लाख तक पहुंच चुकी है। वहीं, पिछले तीन सालों के आंकड़े को देखे तो सोने में लगभग 28 हजार रुपए और चांदी में लगभग 40 हजार रुपए की बढ़ोतरी हुई है। हाल ही में केंद्र सरकार ने जुलाई में बजट में सोने-चांदी की कीमत पर लगने वाले ड्यूटी पर 9 प्रतिशत घटा दिए थे। जिसके बाद सोने की कीमत 70 हजार और चांदी 80 हजार रुपए की दर से बिकी थी। लेकिन सिर्फ 3 महीनों में ही सोना की कीमत 10 हजार रुपए और चांदी की कीमत 18 हजार रुपए बढ़ गई है। बीते साल की बात करें तो जहां सोने का रेट धनतेरस पर 62000 रुपए और साल 2022 में 52000 रुपए था। वहीं अब 80 हजार पार चला गया है। इसी तरह, चांदी की कीमत पिछले साल 72000 रुपए और साल 2022 में 58000 रुपए थी। अब यही कीमत 98000 रुपए तक पहुंच गई है।

धनतेरस से पहले सोना हुआ 80 हजार पार, लोग कर रहे अपने बजट के अनुसार खरीदारी

धनतेरस से पहले सोने-चांदी की खरीदारी को लेकर राजस्थान सर्राफा संगठन के प्रदेश महामंत्री किशन पिछोलिया ने बताया कि पिछले काफी दिनों से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तनाव का माहौल बना हुआ है। इजरायल, ईरान, डेनमार्क, हमास आपस में लड़ रहे है। इसके कारण भी कीमतों में काफी फर्क पड़ा है। इसके अलावा फेडरल बैंक ने भी रेट ऑफ इंटरेस्ट में 0.505 प्रतिशत की कटौती कर दी है। देश के सभी सेंट्रल बैंक ने भी सोने चांदी की जमकर खरीददारी की है। वहीं भारतीय लोग सोने-चांदी को बेस्ट निवेश मानते है। इसे शगुन के लिए खरीदते है, निवेश करने से भी लाभ मिलता है। इन्हीं सब कारणों के चलते इसकी कीमत बढ़ रही है।

अंतरराष्ट्रीय मार्केट पर है डिपेंड

उन्होंने बताया कि अब सब कीमत अंतरराष्ट्रीय मार्केट पर डिपेंड हो गया है। शनिवार रविवार को अंतरराष्ट्रीय मार्केट बंद रहता है तो रेट भी नहीं बढ़ती है और ना ही घटती है। अनुमान लगाया जा रहा है कि आने वाले दिनों में सोने-चांदी की कीमत में अल्प तेजी आने के बाद गिरावट देखने को मिलेगी। कल मंगलवार को धनतेरस का पर्व मनाया जाएगा। अब कीमत क्या रहेगी, यह पूरी तरह से अंतरराष्ट्रीय बाजार और डॉलर की वैल्यू पर डिपेंड करता है।

सभी व्यापारी नेगेटिव और पॉजिटिव दोनों ही लेकर चल रहे हैं। उच्च वर्ग के लोग सोने-चांदी की खरीदारी आसानी से कर सकते हैं। इससे अच्छा रिटर्न मिलता है इसीलिए मार्केट में खरीदारी ज्यादा हो सकती है। वहीं, बात करें मध्यम वर्ग के लोगों की तो उनके लिए सोने-चांदी खरीदना आसान नहीं होगा। उनके घर का बजट बिगाड़ सकता है। ऐसे में व्यापारी वर्ग उच्च वर्ग के लोगों से ही ज्यादा उम्मीद लगाए बैठे हैं। कीमत में उछाल आने के कारण अगर लोग सोना-चांदी अच्छे से खरीदते हैं तो व्यापारियों को भी मुनाफा होगा। आज सोमवार को इंटरनेशनल मार्केट खुलने के बाद कीमत पर क्या असर पड़ेगा, यह देखना दिलचस्प होगा।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!