दुकान लुटने गए बदमाशों ने की व्यापारी की पीट पीटकर हत्या
उदयपुर, डीपी न्यूज नेटवर्क । शहर के समीप नाई थाना क्षेत्र में एक दुकान लूटने गए बदमाशों ने जाग होने पर वृद्ध व्यापारी को पीट-पीटकर मार डाला। हत्या के बाद बदमाश दुकान लूटकर भाग गए। पुलिस के अनुसार पन्नालाल (75) पुत्र हीरालाल पूर्बिया निवासी उन्दरी फलां जो गांव में ही किराना की दुकान करता था और दुकान में रहता था। इसकी पत्नी नयाखेड़ा में दूसरे मकान पर रहती थी और तीन पुत्रियां थी, तीनों की शादियां कर दी थी। शनिवार रात्रि को यह अपनी दुकान में सो रहा था। इस दौरान रात्रि को इस दुकान को लूटने के लिए कुछ बदमाश घुसे और दुकान में सामान एकत्रित कर रहे थे कि दुकानदार पन्नालाल की नींद उड़ गई और उसने शोर मचाया तो बदमाशों ने इस दुकानदार के साथ मारपीट की। मारपीट से दुकानदार गंभीर रूप से घायल हो गया और बदमाश लूटपाट कर फरार हो गए।
समय पर उपचार नहीं मिलने पर इस दुकानदार की मौत हो गई। सुबह जब एक युवक दुकान पर गया तो वहां पर सामान बिखरा था और दुकानदार का शव पड़ा था, जिस पर पुलिस को बताया गया। सूचना पर मौके थानाधिकारी नरपत सिंह मौके पर गए। पुलिस ने मौके पर एफएसएल और डॉग स्क्वायड को बुलाया। मौके से साक्ष्य एकत्रित करने के बाद शव को मोर्चरी में रखवाया गया। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
