साले ने दोस्तो के साथ मिलकर की जीजा की हत्या

उदयपुर संभाग के मांडवा थाना पुलिस ने जीजा की हत्या के आरोप साले और उसके तीन साथियो को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार हुए अभियुक्तों की पहचान स्वरुपगंज निवासी किशन , कालूराम , मसरू एवं बाखेल मांडवा निवासी रमेश के रूप में हुई है।

दरअसल मृतक श्रवण कुमार के पिता गोपी निवासी भोज नाड़ी ने शिकायत दी थी के 22 जून 2022 को उसका पुत्र श्रवण और श्रवण का साला किशन दोनों रोज की तरह स्वरूपगंज में मजदूरी के लिए गए थे लेकिन कुछ ही घंटों बाद करीब 11:15 बजे वह घर लौट आए। 

जिसके बाद किशन ने अपनी नानी के घर मांडवा गांव जाने की बात कही और श्रवण को भी अपने साथ मोटरसाइकिल पर बिठाकर ले गया जिसके बाद किशन ने अपने मामा और अन्य साथियों के साथ मिलकर श्रवण की हत्या कर उसके शव को कुएं में डाल दिया। हत्या का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। 

मृतक के पिता की रिपोर्ट के आधार पर मांडवा थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया और किशन और उसके तीन अन्य साथियों को डिटेन कर जब पूछताछ की तो उन्होंने श्रवण की हत्या करना स्वीकार किया। पुलिस ने सभी आरोपियों को आईपीसी की विभिन्न धाराओं के तहत गिरफ़्तार कर  उनसे इस घटना के बारे में अग्रिम पूछताछ कर रही है।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!