डूंगरपुर थानाधिकारी को ब्लैकमेल कर रूपये ऐंठने वाली आरोपी महिला की गिरफ्तार,फेसबुक पर हुई थी दोस्ती ; दुष्कर्म के मामले में फसाने के नाम पर ऐंठे 20 लाख रूपये
उदयपुर,डीपी न्यूज नेटवर्क । सवीना थाना पुलिस ने डूंगरपुर थानाधिकारी को ब्लैकमेल करने के आरोप में आरोपी युवती नीलम राठौड़ को गिरफ्तार किया है। थानाधिकारी डूंगरपुर में तैनात है और युवती उदयपुर में भूपालपुरा थाना क्षेत्र में रहती है। सूत्रों के अनुसार पीड़ित पुलिस इंस्पेक्टर ने थाने में दर्ज रिपोर्ट में बताया कि वर्ष 2016 में फेसबुक पर उनकी आरोपी महिला नीलम राठौड़ से जान-पहचान हुई थी। सोशल मीडिया पर मोबाइल नंबर साझा किए और बातचीत शुरू हो गई। उदयपुर शहर में थानाधिकारी पद पर तैनात रहते समय 2018 में वह महिला पहली बार थाने पर ही मिलने आयी। इसके बाद वह अक्सर मुझसे मिलने और बातचीत करने लगी। दिसंबर 2021 को वह मुझसे मिलने मंगलवाड़ आ गई।
वहां उसने मुझे भावनात्क रूप से प्रोवोक कर संबंध स्थापित किए। वहां उसने मुझसे रुपयों की डिमांड करने लगी और मना करने पर मुझे दुष्कर्म के मामले में फंसाने और बदनाम करने की धमकी देने लगी। परेशान होकर मुझसे अलग-अलग समय में करीब 20 लाख रुपए तक ऐंठ चुकी है। पिछले कुछ समय से वह मुझ पर कार और मकान दिलवाने व पत्नी-बच्चों को छोड़ने का दबाव बना रही है।
