चौरासी में जमकर बरसे मुख्यमंत्री शर्मा : कहा – कांग्रेस ने विकास के लिए कुछ नहीं किया; BAP ने लोगों को सपने दिखाने और क्षेत्र में अशांति फैलाने का काम किया

डूंगरपुर,डीपी न्यूज नेटवर्क । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि 70 साल से राज करने वाली कांग्रेस और पिछले दो बार से जीतने वाले बीएपी के नेताओं ने क्षेत्र के विकास के लिए कुछ नहीं किया है। बीएपी के नेताओं ने क्षेत्र में सपने दिखाने और अशांति फैलाने का ही काम किया है। वहीं, दूसरी ओर हमारी सरकार ने 5 साल के संकल्प पत्र को 10 महीने में आधा पूरा कर दिया है। इस दौरान प्रदेश और चौरासी क्षेत्र में विकास की कई सौगाते दी हैं। सीएम शुक्रवार शाम को चौरासी विधानसभा क्षेत्र के सीमलवाड़ा में भाजपा प्रत्याशी कारीलाल के समर्थन में नामांकन सभा को संबोधित कर रहे थे। सीएम भजनलाल शर्मा ने कहा कि हमारी सरकार ने 5 साल के संकल्प पत्र को 10 महीने में आधा पूरा कर दिया है। 10 महीने में प्रदेश को ओर चौरासी क्षेत्र में विकास की कई सौगात दी हैं। इस मौके पर सीएम भजनलाल शर्मा ने कांग्रेस ओर बीएपी पर भी जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि 70 साल से राज करने वाली कांग्रेस ओर पिछले दो बार से जीतने वाले बीएपी के नेताओं ने क्षेत्र के विकास के लिए कुछ नहीं किया है। बीएपी के नेताओं ने क्षेत्र में सपने दिखाने और अशांति फैलाने का ही काम किया है। बीएपी के विधायक विकास नहीं करवा सकते हैं। बीएपी के विधायक डिजायर लेकर मेरे पास हो आते हैं। उन्होंने जनता से कहा कि आप लोग कारीलाल को जिताएं उसके बाद क्षेत्र में विकास की गारंटी हमारी है। इससे पहले सीएम भजनलाल शर्मा और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ के डूंगरपुर जिले के सीमलवाड़ा हेलीपेड पर पहुंचने पर सागवाड़ा विधायक शंकर डेचा, पूर्व मंत्री सुशील कटारा सहित अन्य भाजपा नेताओं ने स्वागत किया। इसके बाद सीएम भजनलाल शर्मा और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ नामांकन सभा स्थल पहुंचे। जहां पर भी भाजपा नेताओं ने सीएम का माला पहनाकर उनका स्वागत किया। वहीं, तीर कमान भेंट किया। सभा में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने जनता से क्षेत्र के विकास के लिए कड़ी से कड़ी जोड़ते हुए भाजपा उम्मीदवार कारीलाल को विजयी बनाकर विधानसभा भेजने का आह्वान किया।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!