सलूंबर,डीपी न्यूज नेटवर्क । सलूंबर विधानसभा उप चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने अपना उम्मीदवार शांता देवी मीणा को बनाया है। उप चुनाव को लेकर पार्टी ने यहां इमोशनल कार्ड खेला है। शांता देवी यहां से दिवंगत भाजपा विधायक अमृतलाल मीणा की पत्नी है। इस सीट के लिए भाजपा की और से अमृतलाल मीणा के बेटे अविनाश का नाम सबसे टॉप पर था लेकिन भाजपा ने उनकी पत्नी को ही टिकट दिया है।