भारत आदिवासी पार्टी (BAP) ने चौरासी विधानसभा सीट पर अनिल कटारा को दिया टिकट

डीपी न्यूज नेटवर्क,डूंगरपुर । भारत आदिवासी पार्टी ने डूंगरपुर जिले के चौरासी विधानसभा सीट से अपने प्रत्याशी की घोषणा कर दी है। चौरासी सीट से अनिल कटारा को प्रत्याशी बनाया है। अनिल अभी जिला परिषद सदस्य हैं। वे राजकुमार रोत के सांसद बनने के बाद खाली हुई सीट से चुनाव लड़ेंगे। भारत आदिवासी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहनलाल रोत ने बताया कि आदिवासी पार्टी के सलेक्शन प्रणाली के तहत वोटिंग की गई। जिसमें अनिल कटारा को सबसे अधिक वोट मिले। इसके बाद अनिल कटारा के चौरासी विधानसभा सीट से बीएपी के प्रत्याशी के तौर पर नाम की घोषणा कर दी गई है। अनिल कटारा आदिवासी पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ता हैं। वहीं चिखली क्षेत्र से भारत आदिवासी पार्टी से जिला परिषद सदस्य हैं। वे राजकुमार रोत की जगह चुनाव लड़ेंगे। इस सीट पर पिछले 2 बार से राजकुमार विधायक बने। 2018 में भारतीय ट्राइबल पार्टी और इसके बाद 2023 में भारत आदिवासी पार्टी से चुनाव जीते हैं। पिछली बार सबसे ज्यादा 69 हजार से अधिक वोट से जीत दर्ज की थी। ऐसे में इस बार भी बीएपी बीजेपी और कांग्रेस को कड़ी टक्कर देगी।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!