स्काउट गाइड ने हाईकिंग के तहत किया बायोलॉजिकल पार्क का भ्रमण

वन्यजीवों को खुली आंखों व नजदीकी से देख रोमांचित हुए बालक बालिकाए

डीपी न्यूज नेटवर्क,बांसड़ा, कन्हैयालाल मेनारिया । हिंदुस्तान स्काउट्स एंड गाइड राजस्थान राज्य के जिला मुख्यालय उदयपुर द्वारा उदयपुर स्थित प्रेरणा संस्थान में चल रहे 5 दिवसीय ध्रुव पद प्रशिक्षण शिविर में आज तीसरे दिन शिविरार्थी स्काउट गाइड को हाईकिंग के तहत सज्जनगढ़ के बायोलॉजिकल पार्क का भ्रमण करवाया । शिविर प्रभारी व जिला आर्गेनाइजर शांता वैष्णव के निर्देशन में शिविरार्थीयो के साथ अनुशासन , सुरक्षा और मार्ग दर्शन के लिए गए हिंदुस्तान स्काउट एंड गाइड के संभाग आयुक्त गोपाल मेहता मेनारिया, जिला संयुक्त सचिव ईश्वरी , तुलसी चडात, जिला सह सचिव उदय सिंह गुर्जर, प्रशिक्षक सुनील माहेश्वरी, नरपत सिंह राव, दीपाली सोलंकी, गजेंद्र वैष्णव ने सभी शिविरार्थियों को सुव्यवस्थित करते हुए बायोलॉजिकल पार्क में विभिन्न जीव जंतुओं के बारे में जानकारी देते हुए पूरे बायोलॉजिकल बायोलॉजिकल पार्क का भ्रमण करवाया। सभी स्काउट एंड गाइड बायोलॉजिकल पार्क में अनेक वन्य जीवों को अपनी खुली आंखों से चलते हुए ,घूमते फिरते हुए देखा । वन्यजीवों एवं अनेक पानी के जीव जंतुओं को देखकर बहुत रोमांचित हुए । राजकीय विद्यालय से आए बालक बालिकाओं ने कहा कि हमने बाघ ,पैंथर ,शेर, चीतल, सेही, भालू, हिरण, मगरमच्छ, भेड़िया, सियार, बारासिंघा आदि अनेक जीव जंतुओं को टीवी पर तो देखा था लेकिन इतना नजदीक से खुली आंखों से पहली बार देखने का अवसर मिला । यह अवसर हिंदुस्तान स्काउट एंड गाइड के ध्रुपद प्रशिक्षण की बदौलत हमें मिला।संभाग आयुक्त गोपाल मेहता मेनारिया ने बताया कि शुक्रवार को प्रातः 5:30 बजे जागरण के बाद शिविर शेड्यूल के अनुरूप योगा सत्र, सेवा कार्य, ले आउट करवाया गया । इसके बाद शिविर के नियम,ध्वज गीत, प्रार्थना, विभिन्न प्रकार की क्लेपिंग, लयबद्ध गायन व मार्च पास्ट का अभ्यास करवाया गया।

संभाग आयुक्त गोपाल मेहता मेनारिया ने बताया कि शुक्रवार रात्रि 8.30 बजे आयोजित कैंप फायर कार्यक्रम में हिंदुस्तान स्काउट एंड गाइड के राज्य सचिव नरेंद्र ओदिच्य निरीक्षण पर पहुंचे। उनका शिविर प्रभारी द्वारा स्वागत किया गया। उन्होंने कैंप फायर की गतिविधि में सक्रियता पूर्वक भाग लिया । इसके बाद शिविर की विभिन्न टोलियों द्वारा अपनी अपनी थीम पर एक से बढ़कर सांस्कृतिक प्रस्तुतियां प्रस्तुत की। उसके बाद राज्य सचिव ने शिविरार्थियों को संबोधित किया और खुशी जाहिर की कि शिविर में विभिन्न सरकारी स्कूलों से बालक एवं बालिकाएं रुचि व उत्साह पूर्वक भाग ले रहे हैं उन्होंने सभी कार्मिकों को आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान करते हुए कहा की कार्यक्रम शिविर के शेड्यूल के अनुरूप समयबद्ध तरीके से ही संचालित करना है । उन्होंने बालकों को पूर्ण मनोयोग से स्काउट की गतिविधियां सीखने एवं देश व समाज सेवा के लिए तैयार रहने का आव्हान किया।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!