निशुल्क आयुर्वेदिक चिकित्सा शिविर में सैंकड़ो मरीजों को दिया परामर्श व बाटी फ्री दवाइयों
डीपी न्यूज नेटवर्क,बांसडा,कन्हैयालाल मेनारिया ।आयुर्वेदिक चिकित्सा शिविर में सेंकडो मरीजों को दिया परामर्श भीण्डर उपखण्ड क्षेत्र के बड़गाँव ग्रामपंचायत के राधाकिशन विहार में आसावरा आयुर्वेदिक हर्बल के सहयोग से लगे निशुल्क आयुर्वेदिक चिकित्सा शिविर में करीब सैंकड़ों मरीजों को परामर्श दिया गया। आज लगाए गए चिकित्सा शिविर में बासड़ा, विकराई, रुण्डेडा, मेनार,केदारीया,ढूँढिया,भींडर,कडेचा,कानोड़,धरियावद,बांसी,नारायणपुरा आदि गाँव के मरीजों की निःशुल्क जांच और उपचार किया गया।इस शिविर में लकवा, कमर दर्द, मिर्गी, मधुमेह, स्त्री रोग, श्वेत प्रदर, अस्थमा, पाइल्स, गठिया बाय, दमा, जोड़ों का दर्द, मोटापा, शिशु रोग, एसिडिटी आदि से पीड़ित मरीजों की जांच और उपचार किया गया। शिविर में मरीजों को निःशुल्क चिकित्सा परामर्श के साथ उन्हें दवाएं भी मुफ्त में प्रदान की गईं।
इस अवसर पर वैध लाड़ू नाथ ने परामर्श दिया। शिविर में संधियां नाथ,रमेश प्रजापत,रेणू ,भारती प्रजापति,जीतूनाथ, का सहयोग रहा।
