अभा के वल्लभनगर जॉन के चुनाव 15 नवम्बर को अम्बामाताजी नोहरा मेनार के बजाय अब राउमावि मेनार में होंगे आयोजित

बांसड़ा 17 अक्टू. :- अखिल भारतीय मेनारिया ब्राह्मण समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष, महामंत्री, कोषाध्यक्ष एवं चारो जॉन (गिर्वा उदयपुर जोन/वल्लभनगर जोन/चित्तौड़गढ़, प्रतापगढ़ जोन/म.प्र. जोन) के उपाध्यक्ष व मंत्री हेतु सभी पदों के लिए 15 अक्टूबर को चित्तौड़गढ़ की प्रमुख शक्तिपीठ असावरा आवरी माता में स्थित समाज की धर्मशाला में नामांकन दाखिल की प्रक्रिया हुई। चुनाव अधिकारी सोहनलाल मेनारिया ने बताया कि समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए 7, महामंत्री के लिए 3 एवं कोषाध्यक्ष के लिए 6 दावेदारों ने नामांकन दाखिल किए हैं। वही वल्लभनगर जॉन के उपाध्यक्ष पद के लिए 5 एवं मंत्री पद के लिए 6 दावेदारों ने नामांकन दाखिल किए हैं।

चुनाव अधिकारी सोहनलाल मेनारिया ने बताया कि अखिल भारतीय मेनारिया ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष, महामंत्री, कोषाध्यक्ष एवं वल्लभगनर जोन के उपाध्यक्ष व मंत्री पदों हेतु चुनाव 15 नवम्बर को प्रातः 8 बजे से 5 बजे तक जो पूर्व में अम्बामाता मेनारिया समाज नोहरा मेनार, जिला उदयपुर में चुनाव कार्यक्रम सम्पन्न होने थे, लेकिन उसकी जगह अब मतदान 15 नवम्बर को ही राजकीय अवकाश होने से व बेहतर सुविधा को ध्यान में रखते हुए अब चुनाव के लिए स्थान परिवर्तन कर राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मेनार तय किया गया है। जिससे अब 15 नवंबर को प्रातः 8 बजे से 5 बजे वल्लभनगर जोन के चुनाव कार्यक्रम राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मेनार में सम्पन्न होंगे।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!