हिंदू संगठन ने अतिक्रमण हटाने को लेकर जिला स्तरीय जनसुनवाई में ग्रामीण पहुंचे
डीपी न्यूज नेटवर्क,मावली,ओमप्रकाश सोनी । नगर पालिका क्षेत्र के उपखंड कार्यालय के पीछे और नगर पालिका कार्यालय के सामने नाथेला तालाब के जल भराव क्षेत्र में अवैध रूप से चार दीवारी चबूतरा निर्माणाधीन भवन एवं अन्य भवन निर्मात कराए जा रहे हैं। प्रशासन की अनदेखी एवं मिली भगत से इस भूमि को अवैध प्रकार से 2022 मैं समुदाय विशेष के लिए आवंटित कर दी गई। जिस पर 23 सितंबर को कई हिंदू संगठनों ने एकत्रित होकर अवेध आवंटन को निरस्त करवाया। आवंटन के निरस्त को एक माह बीत जाने पर भी स्थानीय प्रशासन द्वारा अनूपालन स्वरूप अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही प्रारंभ नहीं की गई। यथा शीघ्र अतिक्रमण को हटाया जाए को लेकर जिला स्तरीय जनसुनवाई में ग्रामीण पहुंचे।
