अखिल भारतीय मेनारिया ब्राह्मण समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष, महामंत्री, कोषाध्यक्ष एवं चारो जॉन के दावेदारों ने किए नामांकन दाखिल
- राष्ट्रीय अध्यक्ष के लिए 7, महामंत्री के लिए 3 एवं कोषाध्यक्ष के लिए 6 दावेदारों ने नामांकन दाखिल
- वल्लभनगर जॉन के उपाध्यक्ष पद के लिए 5 एवं मंत्री पद के लिए 6 दावेदारों का नामांकन दाखिल
डीपी न्यूज नेटवर्क,बांसड़ा,कन्हैयालाल मेनारिया । अखिल भारतीय मेनारिया ब्राह्मण समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष, महामंत्री, कोषाध्यक्ष एवं चारो जॉन (गिर्वा उदयपुर जोन/वल्लभनगर जोन/चित्तौड़गढ़, प्रतापगढ़ जोन/म.प्र. जोन) के उपाध्यक्ष व मंत्री हेतु सभी पदों के लिए मंगलवार को चित्तौड़गढ़ की प्रमुख शक्तिपीठ असावरा आवरी माता में स्थित समाज की धर्मशाला में नामांकन दाखिल की प्रक्रिया हुई। चुनाव अधिकारी सोहनलाल मेनारिया ने बताया कि समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए 7, महामंत्री के लिए 3 एवं कोषाध्यक्ष के लिए 6 दावेदारों ने नामांकन दाखिल किए हैं। वही वल्लभनगर जॉन के उपाध्यक्ष पद के लिए 5 एवं मंत्री पद के लिए 6 दावेदारों ने नामांकन दाखिल किए हैं।
चुनाव अधिकारी सोहनलाल मेनारिया ने बताया कि समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए जसराज मेहता, इंदौर, अम्बालाल मेनारिया, पानेरियो की मादड़ी, धीरज पानेरी, उज्जैन, चंद्रशेखर मेहता, प्रतापगढ़, ललित कुमार मेनारिया, पानेरियो की मादड़ी, बद्रीलाल मेनारिया गवारड़ी, रूपलाल मेनारिया मावली डांगीयान, महामंत्री पद के लिए सत्यनारायण मेनारिया सुवानिया, भरत धीनवा, भगवती लाल मेनारिया खरसान एवं कोषाध्यक्ष पद के लिए ओंकार लाल तेजावत गवारड़ी, बंशीलाल मेनारिया पानेरियो की मादड़ी, नारायण लाल मेनारिया पानेरियो की मादड़ी, घनश्याम जोशी, निकुंभ, बाबूलाल नागदा, कानाखेड़ा भगवती लाल मेनारिया खरसान द्वारा नामांकन दाखिल किया है।
साथ ही वल्लभनगर जॉन उपाध्यक्ष पद के लिए ओमप्रकाश मेनारिया मेनार, संजय मेनारिया गोपावत खरसान, रोशन मेहता बाठरड़ा खुर्द, हीरालाल मेनारिया खरसान, रूपलाल मेनारिया मावली डांगीयान एवं मंत्री पद के लिए सुरेशचंद्र हरजोत रुण्डेड़ा, केसरीमल मेनारिया रुण्डेड़ा, नंदलाल मेनारिया बांसड़ा, रामलाल मेनारिया वाना, यशवंत कुमार मेनारिया मेनार एवं लक्ष्मीलाल काकावत खरसान द्वारा नामांकन दाखिल किया है।
अब प्रत्याशी नामांकन वापसी 20 अक्टूबर सुबह 9 बजे से 3 बजे तक और प्रत्याशियों की अन्तिम सूची एवं चुनाव चिन्ह का आंवटन 20 अक्टूबर को ही दोपहर 3 बजे बाद होगी।
इसी तरह वल्लभनगर के अलावा गिर्वा उदयपुर जोन के उपाध्यक्ष हेतु 4, मंत्री हेतु 6, चित्तौड़गढ़ प्रतापगढ़ जॉन के उपाध्यक्ष हेतु 8, मंत्री हेतु 3 एवं मध्यप्रदेश के उपाध्यक्ष हेतु 7, मंत्री हेतु 7 नामांकन दाखिल हुए है।
चार चरण में होंगे चुनाव
अखिल भारतीय मेनारिया ब्राह्मण समाज के चुनाव पहली बार अलग-अलग जॉन के हिसाब से चार चरण में चुनाव होंगे, जो 10 से 17 नवंबर तक होंगे और 17 नवंबर को ही गणना होगी। मतदान को जॉन वाइज चार भागों में बांटा गया है। इस बार चुनाव असावरा माता स्थित समाज की धर्मशाला में नहीं होकर जॉन वाइज स्थित समाज की धर्मशाला एवं सार्वजनिक स्थानों में होंगे। वल्लभनगर जॉन के चुनाव 15 नवम्बर को मेनार अम्बामाताजी नोहरा में आयोजित होंगे।
