हिंदुस्तान स्काउटस एंड गाइड्स की उदयपुर संभाग कार्यकारिणी गठित
डीपी न्यूज नेटवर्क,बांसड़ा,कन्हैयालाल मेनारिया । राज्य सरकार द्वारा प्रत्येक विद्यालय में स्काउटिंग गतिविधियां अनिवार्य रूप से संचालित किए जाने के आदेशों के बाद स्काउट गतिविधियों के सुचारू संचालन के लिए शिक्षा विभाग के अधीन आने वाली स्वायतशासी संस्था हिंदुस्तान स्काउट्स एंड गाइड्स राजस्थान राज्य की उदयपुर संभाग कार्यकारिणी की घोषणा राज्य सचिव हिंदुस्तान स्काउट्स एंड गाइड द्वारा अनुमोदन पश्चात मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी समग्र शिक्षा व जिला मुख्य आयुक्त हिंदुस्तान स्काउट एंड गाइड उदयपुर महेंद्र कुमार जैन तथा मुख्य संरक्षक एवं जिला कलक्टर अरविंद कुमार पोसवाल के द्वारा गत दिनों घोषित की गई ।
उदयपुर संभाग के विभिन्न जिलों में हिंदुस्तान स्काउट्स एंड गाइड्स की विभिन्न गतिविधियों को सुचारू रूप से संचालित करने एवं गतिविधियों के संचालन और प्रभावी मॉनिटरिंग के लिए उदयपुर संभाग की कार्यकारिणी का गठन किया गया है जिसका कार्यकाल 3 वर्ष होगा।
कार्यकारिणी इस प्रकार है
संभाग मुख्य संरक्षक-
जिला कलक्टर अरविंद कुमार पोसवाल,सहायक राज्य आयुक्त उदयपुर संभाग,(पदेन)- संयुक्त निदेशक स्कूल शिक्षा उदयपुर संभाग,संभाग मुख्यालय आयुक्त- जिला परियोजना अधिकारी उदयपुर पुनीत शर्मा, संभाग मुख्यालय आयुक्त (जनसंपर्क)- सूचना एवं जनसंपर्क विभाग उदयपुर के उपनिदेशक गौरीकांत शर्मा, संभाग मुख्यालय आयुक्त – सेवानिवृत्ति संयुक्त निदेशक स्कूल शिक्षा उदयपुर पुष्पेंद्र शर्मा एवं सेवानिवृत्ति मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी नरेश डांगी, संभाग आयुक्त – राउप्रावि गंदोली (मावली) के शारीरिक शिक्षक गोपाल लाल मेहता मेनारिया, संभाग सचिव राउमावि तारावट(वल्लभनगर) के अध्यापक मदनलाल वर्मा, राज्य मुख्यालय आयुक्त(स्काउट) -राउप्रावि करेलो का गुड़ा, चिरवा के शारीरिक शिक्षक मुकेश कुमार अहीर, संभाग संयुक्त सचिव (चार)- शारीरिक शिक्षक राउमावि ढेलाना (राजसमंद) मनोज कुमार शर्मा, वरिष्ठ अध्यापक रा ज जा आवासीय उमावि प्रतापगढ़, नीतीश भंडारी, प्रशासनिक अधिकारी जिला शिक्षा अधिकारी मुख्यालय माध्यमिक यशवंत कुमार जोशी एवं शारीरिक शिक्षक राउप्रावि बरिसिया तलाई ( बांसवाडा) सतीश चंद्र भंडारी को नियुक्त किया गया। इसी प्रकार संभाग संयुक्त सचिव(महिला) के पद पर प्रधानाचार्य राउमावि चिरवा मोनिका जोशी, पूर्व प्रधान व गाइड ट्रेनर बांसवाड़ा शीतल भंडारी, संभाग मुख्यालय आयुक्त पीईईओ मांगथला व उदयपुर जिला समन्वयक देवीलाल गर्ग, सहायक राज्य संगठन आयुक्त हिंदुस्तान स्काउट एंड गाइड के विशाल कुमार सेन को और परामर्शदाता हिंदुस्तान स्काउट के राज्य प्रशिक्षण आयुक्त प्रदीप मेघवाल एवं जिला ऑर्गेनाइजर शांता वैष्णव को संभाग कार्यकारिणी में नियुक्त किया गया है।
