डीपी न्यूज नेटवर्क,मावली,ओमप्रकाश सोनी । राजस्थान शिक्षक संघ (अंबेडकर) ने तहसीलदार भंवर लाल मीणा का स्वागत अभिनंदन किया। प्रतिनिधि मंडल में प्रदेश शिक्षक नेता सुरेश कुमार देशबंधु के सानिध्य में मेवाड़ी पगड़ी ओपरना ओढ़ाकर स्वागत अभिनंदन किया गया। इस दौरान ब्लॉक अध्यक्ष महेंद्र कुमार बेरवा, कोषाध्यक्ष सोहनलाल बलाई, विमल कुमार यादव, भूपेंद्र जाटव, गोविंद बैरवा, सूर्य प्रकाश शिक्षक उपस्थित रहे।