योग और प्राणायाम कर निरोगी रहने के बताएं टिप्स आसपुर उपखंड में योग दिवस पर हुआ कार्यक्रम

विश्व योग दिवस पर मंगलवार को ग्राम पंचायत आसपुर परिसर में ब्लॉक स्तरीय योग दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें अध्यक्षता उपखंड अधिकारी प्रवीण कुमार मीणा ने की। व मुख्य अतिथि भाजपा मंडल अध्यक्ष नेपाल सिंह फतेहपुरा थे।
आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर सिने श जैन ने योग के बारे में विस्तृत जानकारी दी। व बताया कि योग शरीर की सूक्ष्मतम बीमारी को भी जड़ से निकालता है । योग रोगों से मुक्ति पाने व मन को पसंद व शांत रखने का एक माध्यम है। प्रत्येक व्यक्ति को योग को नियमित आदत में लाना चाहिए। योग प्रशिक्षक किशोर बागड़िया वह निलेश पाटीदार ने आने वाले सभी आगंतुकों को सभी तरह की योग प्रक्रियाओं को बताया।व नियमित सभी तरह की लोगों को करने की सलाह दी। इस अवसर पर प्रशिक्षकों ने भ्रामरी, कपालभाति, अनुलोम विलोम सहित कई तरह के योगा व आसन को करवाया गया। इस मौके पर समूचा उपखंड योगमय नजर आया। सरकारी व गैर सरकारी संस्थाओं ने योग कार्यक्रम कर अपने को स्वस्थ रखने के टिप्स जाने । कार्यक्रम का संचालन जमनालाल चोबीसा ने किया ।इस अवसर पर अनिल गुप्ता, हसमुख सोनी, रेखा पंड्या सहित कई जनप्रतिनिधि व समाजसेवी ने भाग लिया।वही कती सौर , पूंजपुर ,बड़ौदा, मोवाई ,बनकोड़ा सहित आसपास के गांवों में भी योग दिवस पर लोगों ने योग कर स्वस्थ रहने के टिप्स को जाना।

इनपुट : प्रवीण कुमार कोठारी 

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!