बस का इंतज़ार कर रहीं महिला को लिफ्ट देकर रेप ,बोलेरो में 25 किमी दुर सुनसान जगह ले जाकर आरोपी ने किया दुष्कर्म, गिरफ़्तार

सलूंबर,डीपी न्यूज नेटवर्क । बस के इंतजार में खड़ी एक महिला को एक युवक ने पहले अपनी कार में लिफ्ट दी। फिर सुनसान जगह ले जाकर डरा-धमकाते हुए उस महिला के साथ रेप किया। घटना 2 दिन पहले जावर माइंस थाना क्षेत्र की है। पुलिस ने सोमवार को आरोपी को बापर्दा गिरफ्तार कर लिया। थानाधिकारी पवन सिंह ने बताया कि पीड़ित महिला हाईवे पर पैदल किसी काम से जा रही थी। तभी आरोपी चालक ने लिफ्ट देने के बहाने महिला को अपनी कार में बैठाया। फिर उसे सुनसान जगह ले गया। जहां डरा-धमकाते हुए उसके साथ रेप किया। रेप करने के बाद आरोपी चालक उसे रास्ते में छोड़कर फरार हो गया। थानाधिकारी ने बताया कि आरोपी को बापर्दा गिरफ्तार किया है। कोर्ट में महिला द्वारा आरोपी की शिनाख्त होने तक आरोपी का नाम उजागर किया जाएगा।

बस के इंतजार में थी महिला, तभी चालक ने लिफ्ट के लिए पूछा 

चालक सफेद कलर की बोलेरो गाड़ी लेकर पहुंचा। चालक ने महिला के सामने अपनी गाड़ी रोकी और उसे लिफ्ट देने के लिए पूछा। महिला कार में बैठ गई। फिर आरोपी उसे डरा-धमकाते हुए करीब 25 किमी दूर सुनसान जगह ले गया। उसके साथ मारपीट भी की।

महिला चिल्लाती रही लेकिन आसपास कोई नहीं था। रेप के बाद आरोपी उसे हाईवे पर छोड़कर फरार हो गया। इधर, महिला ने अपने पति को पूरी घटना बताई। इसके बाद थाने में मामला दर्ज हुआ। वहीं पुलिस ने करीब 100 से ज्यादा सीसीटीवी खंगाले और कई संदिग्धों से पूछताछ की। जिसके बाद आरोपी को बापर्दा गिरफ्तार किया गया।

 

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!