गातोड़ बावजी मेले का हुआ समापन, दूसरे दिन भी रहा मेला परवान पर
डीपी न्यूज नेटवर्क,जयसमंद,महेन्द्र शर्मा । वीरपुरा गांव में स्थित गातोड़जी बावजी का दो दिवसीय मेले का समापन सोमवार शाम को हुआ। मेले के दूसरे दिन सैकड़ों की तादाद में लोगों ने घूमने और खरीददारी का आनंद लिया। इस दौरान महिलाओं ने घरेलू और आवश्यक वस्तुओं की जमकर खरीदारी की। वहीं बच्चों ने झूले व चकरी में बैठने का लुफ्त उठाया। मेले में आसपास सहित दूरदराज से मेलार्थी पहुंचे। कई लोगों ने पकोड़ी जलेबियों सहित अलग-अलग व्यंजनों को खाने का आनंद उठाया। मेले मे आये मेलार्थियों ने जमकर खरीददारी की। वहीं मेलार्थियों ने गातोड़ जी बावजी के दर्शन कर परिवार की सुख शाँति की मन्नतें मांगी। मेला आयोजक ग्राम पंचायत वीरपुरा द्वारा आवश्यक सुविधा उपलब्ध करवाई गयी । मेले मे शांति और सुरक्षा को लेकर सराड़ा,सेमारी, परसाद व जावर माइंस थाना एवं आसपास चौकियों सहित पुलिस लाइन से अतिरिक्त जाब्ता मौजूद रहा। मेले मे पुलिस प्रशासन मुस्तेद दिखा असामाजिक तत्व माहौल बिगाड़ने वालो पर तुरंत कार्यवाही की गयी ।
