मावली श्री चामुंडा माता का विशाल पशु मेले में त्रिशूल स्थापित किया 

डीपी न्यूज नेटवर्क,मावली,ओमप्रकाश सोनी । नगर पालिका के तत्वाधान में 44 वा श्री चामुंडा माता का विशाल पशु मेला दिनांक 17 अक्टूबर से 21 अक्टूबर तक आयोजित किया जाएगा। नगरपालिका अध्यक्ष हेमराज जाट ने बताया कि कई सालों से चली आ रही परंपरा के अनुसार मावली गांव स्थित श्री चामुंडा माता जी के मंदिर से त्रिशूल को मेला स्थल पर लाया जाता है विधि विधान से पूजन करके मेला समापन पर वापस मंदिर पहुंचाया जाता है सोमवार को मेला ग्राउंड में त्रिशूल स्थापित किया आपको बता दे की मावली चौराहे से फतेहनगर रोड पर स्थित विशन जी के छापर में 44 सालों से श्री चामुंडा माता का विशाल पशु मेला आयोजित किया जाता है। इसमें कई प्रकार की दुकान लगाई जाती है मेले में राजस्थान, मध्य प्रदेश मारवाड़, उदयपुर, चित्तौड़, बांसवाड़ा, डूंगरपुर सहित कई जिलों से ग्रामीण मेले में आते हैं। इस बार मेले में घोड़े भी आ रहे हैं।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!