78 नगरीय निकायों में राजनीतिक नियुक्तियों पर सरकार का 6 घंटे बाद ही यू टर्न ; सहवृत्त सदस्यों के नियुक्ति के आदेश किए रद्द

डीपी न्यूज नेटवर्क । राजस्थान सरकार ने प्रदेश के 78 नगरीय निकायों में की गई राजनीतिक नियुक्तियों पर महज 6 घंटे बाद ही यू-टर्न ले लिया है। स्वायत्त शासन निदेशालय के निदेशक कुमार पाल गौतम ने 13 अक्टूबर (रविवार) को रात करीब 7 बजे इन निकायों में 499 सहवृत्त सदस्य (पार्षद) मनोनीत किए थे। इनमें 5 नगर निगम, 10 नगर परिषद और 63 नगर पालिका हैं। लेकिन, रात करीब 1 बजे इस आदेश को रद्द कर दिया। नियुक्ति रद्द करने के पीछे प्रशासनिक कारण बताया है। सियासी गलियारों में चर्चा है कि बीजेपी के ही कई पदाधिकारी (स्थानीय स्तर के) इन नियुक्ति से संतुष्ट नहीं थे। नियुक्ति देकर कुछ ही घंटों में वापस छीनने के मामले की सियासी हलकों में चर्चा शुरू हो गई। कुछ लोग इस निर्णय के पीछे बीजेपी की अंदरूनी सियासत को जिम्मेदार मान रहे हैं। बताया जा रहा है कि विधानसभा क्षेत्रों में ब्लॉक और जिला अध्यक्ष के अलावा स्थानीय स्तर पर पार्टी के पदाधिकारी इन नियुक्तियों से संतुष्ट नहीं थे। इस असंतोष को देखते हुए सरकार ने फैसला तुरंत वापस ले लिया।

सूत्रों का कहना है कि अब इन नियुक्तियों पर नए सिरे से एक्सरसाइज की जाएगी। इसमें स्थानीय स्तर से सुझाव और नाम लेने के बाद निर्णय किया जाएगा। बताया जा रहा है कि इसमें थोड़ा वक्त लग सकता है। इसके बाद ही नए सिरे से नियुक्ति के आदेश जारी किए जा सकते हैं।

इन निकायों में की थी नियुक्तियां

नगर निगम : पाली, जोधपुर दक्षिण, जोधपुर उत्तर, उदयपुर और भरतपुर।

नगर परिषद : टोंक, श्रीगंगानगर, अनूपगढ़, जालोर, सांचौर, धौलपुर, सरदारशहर, शाहपुरा, दौसा और लालसोट।

नगर पालिका : राजगढ़ (अलवर), खेड़ली, कठूमर, रैणी, लक्ष्मणगढ़ (अलवर), बड़ौदामेव, रामगढ़ (अलवर), नौगांवा, गोविंदगढ़, थानागाजी, बहादुरपुर, मालाखेड़ा, उनियारा, देवली, श्रीडूंगरगढ़, नोखा, खाजूवाला, देशनोक, शाहपुरा, सागवाड़ा, विजयनगर, रायसिंह नगर, गजसिंहपुर, केसरीसिंहपुर, श्रीकरणपुर, मारवाड़ जंक्शन, रानी, फालना, सादड़ी, बाली, जैतारण, सुमेरपुर, तखतगढ़, सोजत शहर, भीनमाल, बूंदी, इंद्रगढ़, नैनवा, केशवरायपाट, लाखेरी, देई, हिंडौली, कापरेन, बाड़ी, राजाखेड़ा, राजलदेसर, सरमथुरा, बसेड़ी, छापर, रतनगढ़, बीदासर, तारानगर, रतन नगर, सिकराय, भांडारेज, बसवा, बांदीकुई, रामगढ़ पचावारा, मंडावरी, मंडावर, महुवा, कामां और नदबई।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!