उदयपुर के बड़ी गांव में आया लेपर्ड, बाड़े में घुसकर किया बछड़े का शिकार

उदयपुर,डीपी न्यूज नेटवर्क । शहर से सटे बड़ी ग्राम पंचायत में आज सुबह एक लेपर्ड ने गांव में एक बछड़े का शिकार कर लिया। घटना के बाद मौके पर ग्रामीण जुटे। सामने आया कि बाड़े में लेपर्ड के पगमार्क के निशान भी थे। उदयपुर शहर से करीब 10 किलोमीटर दूर बड़ी गांव में देवीलाल चौबीसा के बाड़े में बंधे बछड़े का लेपर्ड ने शिकार किया। असल में सुबह करीब 7 बजे चौबीसा के बाड़े में जैसे ही महिला पशुओं को संभालने और दूध के लिए गई थी तो वहां लेपर्ड को देखा जो बछड़े को मार चुका था।

महिला ने वहां से शोर मचाया तो पास से घर वाले और आसपास के लोग वहां पहुंचे और शोर के बीच लेपर्ड वहां से भाग निकला। महिला ने कहा कि वह जब गई उसने लेपर्ड देखा था और मौके पर ग्रामीणों ने बाड़े में लेपर्ड के पगमार्क भी देखे। इस इलाके में लेपर्ड का मूवमेंट होता रहता है। पूर्व में भी लेपर्ड ने बछड़ों का शिकार किया है। बीते वर्ष के अगस्त महीने में तो लेपर्ड करीब 12 फीट ऊंची दीवार फांद कर अंदर आया और बछड़े का शिकार कर वहां से भाग गया था।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!