सिंदूर से मांग भरी, सेल्फी ली और फंदे से लटके : गरबा खेलने जाने का बोल घर से निकली लड़की; सुनसान जगह बाइक मिलने से हुआ शक

डीपी न्यूज नेटवर्क । बाड़मेर शहर से 90 किमी दूर गिराब थाना इलाके में रविवार सुबह एक युवक और नाबालिग लड़की पेड़ पर फंदे से लटके मिले। गिराब इलाके में सुनसान जगह बाइक और हेलमेट देख राहगीरों को शक हुआ। बाइक से टीले की तरह जाते पगमार्क देख वे टीले के ऊपर पहुंचे तो वहां पेड़ से शव लटके देखे। गिराब थाना इंचार्ज देवी सिंह ने बताया- लड़का पप्पू सिंह (22) पुत्र छगन सिंह गिराब कस्बे का ही रहने वाला था। वहीं लड़की (17) बाड़मेर शहर की निवासी थी। लड़की शनिवार को घर से गरबा खेलने जाने की बात कहकर निकली थी। लोगों ने रविवार सुबह 6 बजे दोनों के शव देखे। लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और लड़के के परिजन को मौके पर बुलाया। इसके बाद दोनों की पहचान हुई। पुलिस टीम ने उच्च अधिकारियों को घटना की सूचना दी। मौके पर एफएसएल टीम पहुंची और सबूत जुटाए। थाना इंचार्ज ने बजे बताया- लड़की के परिजन सुबह 11 बजे मौके पर पहुंचे तो दोनों बॉडी को उतरवाया गया। इसके बाद गिराब हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में रखवाया। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

जानकारी के अनुसार लड़की बाड़मेर शहर से शनिवार को लड़के के साथ बाइक पर गिराब पहुंची थी। सुसाइड से पहले लड़के ने अपने वॉट्सऐप स्टेटस पर लड़की के साथ के कुछ फोटो लगाए। एक फोटो में वह लड़की की मांग सिंदूर से भरते नजर आ रहा है। दूसरी फोटो में लड़की सिंदूर लगाकर लड़के के साथ खुश नजर आ रही है। रविवार सुबह उनके शव टीले पर मिले। कुछ दूरी पर बाइक मिली। जहां सुसाइड किया वहां उनके बैग, जूते और मोबाइल मिले हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। फिलहाल सुसाइड के कारणों का खुलासा नहीं हुआ है। पुलिस मानकर चल रही है कि लव अफेयर के चलते दोनों ने सुसाइड किया है।

लड़की के शव को दोपहर 3 बजे बाद बाड़मेर जिला मुख्यालय के लिए रवाना किया गया। सुसाइड का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हुआ है। बताया जा रहा है कि युवक और लड़की का अफेयर चल रहा था। लड़की शनिवार शाम को अपने घर पर गरबा खेलने की बात कहकर निकली थी।

इसके बाद वह बाइक पर युवक के साथ गिराब पहुंची। युवक तीन भाइयों में मंझला था। युवक के पिता की कुछ साल पहले मौत हो चुकी थी। जानकारी के अनुसार पिता ने भी सुसाइड किया था।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!