दुर्गा अष्टमी : मेनार में एक शाम अम्बे माँ के नाम विशाल भजन संध्या का हुआ आयोजन, उमड़ा श्रद्धा का ज्वार
आरजे 27 वाली नगर मेनार वाली कुण रखवाली रे वो अम्बाराणी माई वो भजनों पर देर रात तक खूब झूमे श्रद्धालु
डीपी न्यूज नेटवर्क,बांसडा,कन्हैयालाल मेनारिया । शारदीय नवरात्रि पर्व की दुर्गा अष्टमी पर मातेश्वरी शक्ति मंच व समस्त ग्रामवासी मेनार के तत्वावधान में अम्बेमाताजी नोहरा प्रांगण में एक शाम अम्बे माँ के नाम विशाल भजन संध्या का आयोजन हुआ, जिसमें प्रसिद्ध गायिका मधुबाला राव एवं स्टार प्लस के रियलिटी शो द वॉयस खिताब के विजेता सुमित सैनी द्वारा भजनों की प्रस्तुतियां दी गई। देर रात तक चली भजन संध्या में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भक्तिरस की अमृत गंगा का रस पान किया। श्रोताओं ने गणेशजी, बालाजी, श्रीराम जी, माताजी के जयकारों से पुरे पांडाल को गुंजायमान कर दिया। मंच संचालन का कार्य मुकेश पालीवाल द्वारा किया गया। वही मंदिर एवं पूरे परिसर को फूलों व आकर्षक दूधिया रोशनियों से सजाया गया तथा माता का आकर्षक श्रृंगार किया गया। कार्यक्रम से पूर्व भजन कलाकारों, साउंड सिस्टम, अम्बिका, सीसीएन लाइव कवरेज एवं कैमरामैन का शक्ति मंच व ग्रामीणों द्वारा सम्मान किया गया।

भजन संध्या की शुरुआत गायिका मधुबाला राव ने श्री सिद्धिविनायक नमो नमः अष्टविनायक नमो नमः गणपती बप्पा मोरया भजन से भजन संध्या में गणेशजी का आह्वान करते हुए एवं कीजो केसरी के लाल मेरा छोटा सा यह काम, मेरी राम जी कह देना जय सियाराम भजन शुरुआत की। ततपश्चात गायिका मधुबाला राव ने मेनार वारी नगरी माई अम्बे मां बिराजे जे जी, थारी करू मैं गणी मनवार..हाथ जोड़ ने करू विनती, मारी जगदम्बा माय, ए मारी अम्बा ए माय, राखो थे बालूड़ा री लाज, मावड़ी ये भवानी, राखो थे भगता री लाज, मावड़ी ये माँ…आरजे 27 वाली नगर मेनार वाली कुण रखवाली वो अम्बाराणी माई वो… वीर हनुमाना, अति बलवाना, राम नाम रसिया रे, प्रभु मन बसिया रे…भजनों से देर रात तक श्रद्धालुओ को झूमने पर मजबूर कर दिया और युवक, युवतियां, महिलाएं खूब थिरकी। इस बीच शक्ति मंच द्वारा कलाकारों एवं श्रोताओं पर ड्रोन से पुष्प वर्षा की, तो पूरा पांडाल धर्ममय बन गया।
स्टार प्लस के रियलिटी शो द वॉयस खिताब के विजेता सुमित सैनी ने तेरी जय हो गणेश….सारी दुनिया से बेगाने है हम अम्बे मैया के दीवाने है हम…हे कालरात्रि हे कल्याणी, तेरा जोड़ धारा पर कोई नही, मेरी मां के बराबर कोई नही…चलो बुलावा आया है, माता ने बुलाया है, ऊँचे पर्वत पर रानी माँ ने, दरबार लगाया है, चलो बुलावा आया..काली कमली वाला मेरा यार है, मेरे मन का मोहन तू दिलदार है, तू मेरा यार है, मेरा दिलदार है…राधे राधे जपो आएंगे बिहारी…निकलेगा तेरी भक्ति से परिणाम तेरे घर पर भी आएंगे भगवान से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया और श्रोताओं के मन में भक्तिरस का संचार कर दिया। भजन संध्या में कलाकारों ने एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुतियों से खूब तालियां बटोरी। रात्रि 12 बजे अम्बे माँ, कालिका माताजी की महाआरती हुई, तत्पश्चात प्रसाद वितरण किया गया। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर खेरोदा थानाधिकारी रोमंग पाटीदार के नेतृत्व में पुलिस जाब्ता भी तैनात रहा। कार्यक्रम का विभिन्न चेनलो के माध्यम से लाइव प्रसारण किया गया तथा भजन संध्या में मेनार सहित आसपास के रुंडेड़ा, रामाखेड़ा, गवारड़ी, वाना, खेरोदा, खेड़ली, भटेवर, नवानिया, खेताखेड़ा से कई श्रद्धालु पहुँचे। कार्यक्रम में अखिल भारतीय मेनारिया ब्राह्मण समाज के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष बद्रीलाल मेनारिया, राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के दावेदार धीरज भंवर पानेरी, लोकेश मेनारिया, खेताखेड़ा, ललित मेनारिया, उदयपुर, ओंकारलाल मेनारिया, गवारड़ी सहित अन्य मेहमान शामिल हुए।
